{"_id":"5dfd33838ebc3e8808339274","slug":"all-examinations-of-ccsu-postponed-till-december-30-meerut-news-mrt4597999101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू की 30 दिसंबर तक की सभी परीक्षाएं स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू की 30 दिसंबर तक की सभी परीक्षाएं स्थगित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ-सहारनपुर मंडल समेत सभी संस्करण (संशोधित)
आज कैंपस और कॉलेज पूरी तरह बंद, विवि ने ठंड के कारण अवकाश घोषित किया
विवि प्रशासन ने वेबसाइट पर संशोधित कार्यक्रम किया जारी
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में 30 दिसंबर तक की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने वेबसाइट पर इसकी जानकारी अपडेट कर दी है। सभी कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि छात्र-छात्राओं को इसकी सूचना दे दें। कॉलेजों में विंटर ब्रेक के कारण शिक्षण कार्य 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक बंद रहेगा। कैंपस में 30 दिसंबर से चार जनवरी तक शिक्षण कार्य बंद रहेगा। कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा ने बताया कि ठंड के कारण शनिवार को सभी कॉलेज और सीसीएसयू कैंपस पूरी तरह से अवकाश रहेगा।
सीसीएसयू से संबद्घ मेरठ और सहारनपुर मंडल के जिलों में 25 और 28 नवंबर से ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल कोर्सों की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। 18 दिसंबर को विवि प्रशासन ने 19 और 20 दिसंबर की सारी परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने 21 से 30 दिसंबर तक की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इन परीक्षाओं की नई तिथि विवि ने वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इनमें कैंपस के सीबीसीएस पाठ्यक्रमों के साथ ही सभी कोर्सों की परीक्षाएं शामिल हैं। अगर कोई और बदलाव किया जाता है तो छात्र-छात्राओं को इसकी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से दे दी जाएगी।
21 और 22 के कार्यक्रम निरस्त
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में कैंपस में शनिवार और रविवार को होने वाली प्रतियोगिताएं और कवि सम्मेलन को निरस्त कर दिया गया है। 23 दिसंबर को कैंपस में केवल हवन का आयोजन होगा।
विज्ञापन
आज सभी स्कूल रहेंगे बंद
मेरठ। शहर में सीबीएसई, आईसीएसई व यूपी बोर्ड के सभी स्कूल आज बंद रहेंगे। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने देर शाम यह आदेश जारी किया। डीएम ने स्पष्ट किया कि आदेश न मानने वाली संस्थाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।