Meerut Blast: अखिलेश ने X पर पोस्ट की अमर उजाला की खबर, प्रशासन पर उठाए सवाल, BJP को लेकर कही बड़ी बात
Meerut Blast : मेरठ विस्फोट को लेकर अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं। अखिलेश ने एक्स पर लिखा कि प्रशासन आंखें मूंदे रहा, क्या सिर्फ इसलिए कि ये कारखाने सत्ताधारी भाजपा के लोगों के थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मेरठ में हुए विस्फोट को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव ने एक्स पूर्व ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ये हादसे में हुई मौतें नहीं हैं बल्कि शासनिक-प्रशासनिक हत्याओं के समान हैं। इसकी तत्काल न्यायिक जांच और दंडात्मक कार्रवाई हो।
यह भी पढ़ें: Blast In Factory: चलती रही मौत की फैक्टरी, आठ घंटे तक अफसर छिपाते रहे पटाखों की बात, लाशों का जिम्मेदार कौन..?
बता दें दि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमर उजाला में प्रकाशित हुई खबर को एक्स पर पोस्ट करते हुए यूपी की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
अखिलेश यादव ने लिखा कि मेरठ में रिहायशी इलाकों में जानलेवा बारूद के खतरनाग कारखानों को नाजायज तरीके से चलते रहने दिया गया और बिजली के कनेक्शन भी दिए गए। उन्होंने लिखा कि प्रशासन आंखें मूंदे रहा, क्या सिर्फ इसलिए कि ये कारखाने सत्ताधारी भाजपा के लोगों के थे।

ये था हादसा
मेरठ में लोहियानगर के रिहायशी इलाके में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी में मंगलवार सुबह हुए विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गई थी। इनके अलावा नौ लोग बुरी तरह घायल हुए थे, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया गया कि दो घंटे के भीतर हुए दो धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा था।
यह भी पढ़ें: Blast In Factory: धुआं हटा तो दिखे मजदूरों के क्षत-विक्षत शव, मौत का मंजर देख कांप उठी हर किसी की रूह
बता दें कि विस्फोट इतना भीषण था कि 20 मीटर दूर स्थित मकान की दूसरी मंजिल भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। मलबे के टुकड़े आधा किलोमीटर तक बिखर गए। धुंए का गुबार छा गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियों समेत कई थानों की पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने सात घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया था।