फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Akhilesh said, Waiting for that photo... when the Yogi will visit Taj Mahal

अफीम की पुड़िया लेकर चलते हैं भाजपा के नेता : अखिलेश यादव

Mon, 23 Oct 2017 06:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 23 Oct 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh said, Waiting for that photo... when the Yogi will visit Taj Mahal
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन वाली सरकार होने के बावजूद भाजपा जनता की उम्मीदें तोड़ रही है। 

विज्ञापन


व्यापारी, किसान, युवा, बेरोजगार, शिक्षा मित्र, मजदूर सब परेशान हैं। सबको धोखा दिया गया है। नोटबंदी और जीएसटी ने व्यापारियों का कारोबार चौपट कर दिया है। भाजपा नेता मुद्दों से भटकाने के लिए ओपियम (अफीम) की पुड़िया लेकर चलते हैं और इसकी भावनात्मक खुराक खिला देते हैं। वह रविवार को मेरठ के फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा इतिहास बदलना चाहती है। राम मंदिर मुद्दे पर देश का कानून और संविधान के तहत जो फैसला आएगा वह सबको मंजूर होगा। अब उनके निशान पर ताजमहल भी है।  वे कहना चाहते हैं कि सूरज इधर से नहीं उधर से निकलता है, लेकिन इतिहास बदला नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव सपा अपने चुनाव चिह्न पर लडे़गी। सपा के मेयर बनाओ नारे से अच्छा मैसेज जाएगा। पार्टी गुजरात विधानसभा में पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है, अगर उन्हें बुलाया जाएगा तो वे प्रचार करने के लिए वहां जाएंगे। राहुल गांधी या सेक्युलर मोर्चा भी उन्हें बुलाता है तो वहां भी जाएंगे। गुजरात का चुनाव उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पर छोड़ा हुआ है। बसपा से गठबंधन के सवाल पर कहा कि अभी तो कोई आसार नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि 2019 में सपा सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी। परिवार के बारे में सवाल पर वह कुछ भी कहने से बचते रहे। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार की चिंता छोड़िए। अपने परिवार की चिंता कीजिए। 
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed