अखिलेश के करीबी अतुल प्रधान को मिला धमकी भरा पत्र, SSP से मिलने पहुंची उनकी पत्नी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेहद करीबी अतुल प्रधान को रविवार को एक धमकी भरा पत्र मिला। अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान ने इस बात की जानकारी एसएसपी को दी। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इससे पहले भी अतुल प्रधान को धमकी भरा पत्र मिला था जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी।
वहीं अतुल प्रधान के सपोर्ट में पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद भी एसएसपी ऑफिस पहुंचे। इसके अलावा और भी कई सपा कार्यकर्ता एसएसपी दफ्तर पहुंचे। करीब एक सप्ताह पहले भी सपा नेता अतुल प्रधान को इस तरह का पत्र मिला था।
अतुल प्रधान को मिली थी जान से मारने की धमकी
गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने अविश्वास प्रस्ताव बैठक से पहले ही इस्तीफा दे दिया। सीमा प्रधान के खिलाफ जिस तरह दो दिन पूर्व 30 सदस्य लामबंद हुए थे, उसके बाद तय हो गया था वह अविश्वास बैठक में सामना करने के बजाए इस्तीफा ही देंगी। सीमा प्रधान ने इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही उनके खिलाफ न केवल षड्यंत्र रचे गये, बल्कि लगातार अपमानित भी किया गया। यही नहीं दो दिन पूर्व एक धमकी भरा पत्र उन्हें प्राप्त हुआ, जिसमें उनके पति को जान से मारने की धमकी दी गयी थी।