फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Akhilesh Kumar new police captain Meerut after 30 IPS officers transferred

30 आईपीएस अफसरों के तबादले, अखिलेश कुमार मेरठ के नए पुलिस कप्तान

Wed, 29 Aug 2018 10:38 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 29 Aug 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Kumar new police captain Meerut after 30 IPS officers transferred
अखिलेश कुमार

लोकसभा सामान्य चुनाव से जुड़े मतदाता पुनरीक्षण अभियान के शुरू होने से पहले अफसरों के तबादले की कार्यवाही जारी है। मंगलवार को शासन ने 30 आईपीएस व 21 पीपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। जिसके बाद अब अखिलेश कुमार मेरठ के नए एसएसपी मेरठ नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


शासन ने अखिलेश कुमार एसएसपी कानपुर को एसएसपी मेरठ, संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडे का तबादला पुलिस अधीक्षक बागपत, सुधीर कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अमरोहा का तबादला एसएसपी मुजफ्फरनगर, पुलिस अधीक्षक बागपत जयप्रकाश को पुलिस अधीक्षक हाथरस, राजेश कुमार पांडेय एसएसपी मेरठ को पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण एवं सुरक्षा) लखनऊ और अपर पुलिस अधीक्षक, शामली श्लोक कुमार को पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद नगर पद पर स्थानांतरित किया है। इसी तरह प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अशोक कुमार राय को ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक शामली बनाया है।

विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक एसीओ, मेरठ सेक्टर अरविंद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) गोरखपुर, आलोक कुमार शर्मा कोे एएसपी मुजफ्फरनगर देहात, एएसपी पुलिस प्रशिक्षण मुख्यालय बीपी अशोक को एएसपी क्राइम मेरठ और अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम, मेरठ को इसी पद पर पुलिस प्रशिक्षण मुख्यालय, लखनऊ में तैनात किया गया है। 

अखिलेश कुमार अभी तक कानपुर में एसएसपी के पद पर कार्यरत थे। वहीं, राजेश कुमार पांडे को लखनऊ में एसपी प्रशिक्षण एवं सुरक्षा के पद पर तैनाती दी गई है। एसपी क्राइम शिवराम यादव का तबादला इलाहाबाद किया गया है। उनके स्थान पर डा0 बीपी अशोक मेरठ के एसपी क्राइम नियुक्त किए गए हैं। 

आलोक शर्मा होंगे मुजफ्फरनगर के नए एसपी देहात 

वहीं, मुजफ्फरनगर एसपी देहात अजय कुमार सहदेव 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे है। शासन ने उनकी जगह आलोक शर्मा जिले का  नया एसपी देेहात बनाया है। फिलहाल वे गोरखपुर में एएसपी क्राइम है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व सियाराम मौर्य को अब जिले में ही एडीएम न्यायिक की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर आलोक कुमार नए एडीएम वित्त होंगे। वे अभी तक रायबरेली में सिटी मजिस्ट्रेट थे। प्रमोशन के बाद उन्हें यहां भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed