अखिलेश सरकार में गनर प्राप्त नेता आज मुजफ्फरनगर की गलियों में बेच रहा भुट्टा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शख्स के कुछ फोटोज वायरल हो रहे हैं, इन फोटोज में दिख रहा यह शख्स कोई आम व्यक्ति नहीं बल्कि समाजवादी सरकार में इसकी तूती बोलती थी और यह ज्यादातर समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इर्द-गिर्द ही नजर आता था। इतना ही नहीं बल्कि सपा सरकार ने इसकी सुरक्षा के लिए गनर भी लगाए हुए थे। लेकिन उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार आते ही ऐसा क्या हुआ कि यह शख्स अर्श से फर्श पर जा गिरा। इस शख्स के बारे अधिक जानकारी के लिए आगे जरूर पढ़े...
मुजफ्फरनगर की गलियों में छील रहा भुट्टे
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज के अनुसार यह शख्स इन दिनों मुजफ्फरनगर की गलियों में भुट्टा छील रहा है। और पेट के खातिर भुट्टे का ठेला लगाकर जिंदगी गुजार रहा है। आखिर ऐसा क्या है कि सोशल मीडिया पर इस शख्स के फोटोज वायरल होने से तहलका मच गया है। सवाल यह है कि समाजवादी सकार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के इतने खास होने के बावजूद इसे आज भुट्टे छीलने पड़ रहे हैं। आखिर माजरा क्या है ये जानने के लिए आगे पढ़िए...
विश्ववास नहीं होता लेकिन यह सच्चाई है
दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनते ही इस शख्स ऐसी दुर्गति हुई कि इसे गलियों में भुट्टे बेचने पड़ रहे हैं। अब आप ये सोच रहे होंगे कि मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और बड़े-बड़े नेताओं से ताल्लुक रखने वाला यह शख्स एक झटके में इतना गिर जाएगा, विश्ववास नहीं होता लेकिन यह सच्चाई है। क्योंकि इन दिनों सोशल मीडिया पर इसकी भुट्टे बेचते हुए एक नहीं कई फोटोज वायरल हुई है जिनमें कुछ फोटो ताजा भी है।
सोशल मीडिया के अनुसार दावा है कि इस शख्स का नाम राशिद अब्बासी है और ये उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वहीं एक शख्स ने फेसबुक पर एक फोटो शेयर की और वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि समाजवादी सरकार में गनर प्राप्त नेता इन दिनों यूपी के मुजफ्फरनगर में भुट्टे बेचकर गुजारा कर रहा है।
राशिद अब्बासी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हैं
बताया जाता है कि राशिद अब्बासी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव और आजम खान के साथ वायरल हो रहे फोटो तो सही है, लेकिन सपा सरकार में उनकी सुरक्षा में गनर क्यों तैनात किए गए थे। इसके बारे में राशिद ने बताया कि जिलाध्यक्ष ने हमारी सुपारी देने का काम कर दिया था, वहीं माननीय अखिलेश यादव ने एलआईयू रिपोर्ट के द्वारा मुझे गनर मिला। खास बात यह है कि पूरे नौ महीने तक राशिद अब्बासी को नगर की सुरक्षा मिली।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/