{"_id":"60f732668ebc3eb00b1db25c","slug":"air-will-improve-with-the-use-of-red-yellow-and-green-lights-modipuram-news-mrt548306118","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल, पीली और हरी बत्ती के प्रयोग से सुधरेगी हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल, पीली और हरी बत्ती के प्रयोग से सुधरेगी हवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल, पीली और हरी बत्ती के प्रयोग से सुधरेगी हवा
मोदीपुरम। केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड के वैज्ञानिक व नोडल अधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत हवा को प्रदूषित होने से बचाने के लिए यातायात को सुगम कराना होगा। इसके लिए शहर में आईआरटीएमएस (लाल, पीली, हरी बत्ती) का प्रयोग बढ़ाया जाए। शहर में प्रदूषण जांच केंद्र की संख्या बढ़ानी होगी।
नोडल अधिकारी ने मंगलवार को गावड़ी व लोहिया नगर में नगरीय ठोस अपशिष्ट प्लांट का भी निरीक्षण किया। लोहिया नगर का प्लांट तैयार मिला, जिसका ट्रायल चल रहा है। जल्द ही कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा गावड़ी गांव में बन रहे प्लांट का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। नोडल अधिकारी अरविंद ने निर्देश दिए कि कूड़े का निस्तारण सही किया जाए। ताकि, कूड़े से फैलने वाली गंदगी और वायु प्रदूषण से शहर को मुक्ति मिल सके।
उन्होंने आरटीओ व एसपी ट्रैफिक को निर्देशित किया कि यातायात को सुगम बनाए। शहर में जाम भी वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण है। जगह-जगह पर आईआरटीएमएस का प्रयोग किया जाए। साथ ही शहर में मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा कराई जाए। प्रतिमाह शहर में प्रदूषण जांच को लेकर 400 चालान हो रहे हैं। प्रदूषण केंद्रों की संख्या बढ़ानी होगी। नगर निगम शहर में कूड़ा जलाने वालों पर कार्रवाई करें। पौधरोपण किया जाए। उन्होंने बताया कि खुले में निर्माण सामग्री रखने वाले बिल्डरों पर कार्रवाई की जाए।