फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Air flight will start after 406 acres of land is available

406 एकड़ जमीन उपलब्ध होने के बाद शुरू होगी हवाई उड़ान

Thu, 04 Apr 2019 04:02 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Thu, 04 Apr 2019 04:02 AM IST
सार

- एएआई, जूम एयरवेज और डीजीसीआई की टीम ने किया हवाई पट्टी का निरीक्षण
- जमीन उपलब्ध होने के बाद चुनाव बाद शुरू होगा हवाई पट्टी विस्तारीकरण पर काम
- हवाई उड़ान की तैयारी पर आएगी कुल 643 करोड़ रुपये की लागत
- 100 सीटर विमान उड़ान की है तैयारी

विज्ञापन
Air flight will start after 406 acres of land is available
हवाईअड्डे के लिए निरीक्षण टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन

 हवाई उड़ान का सपना चुनाव बाद तेजी से पूरा होगा। बुधवार को परतापुर हवाई पट्टी पर एयरपोर्ट अथॉरिटी, डीजीसीए और जूम एयरवेज कंपनी की टीम ने पहुंचकर बारीकी से मुआयना किया। टीम ने हवाई पट्टी और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ पेंच फंसते नजर आए, लेकिन मौके पर मौजूद भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने इन्हें दूर कराने का आश्वासन दिया। इस पर टीम ने चुनाव बाद हवाई पट्टी विस्तारीकरण पर काम करने की बात कही।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ  इंडिया के जीएम अरुण मेहान, ज्वाइंट जीएम अनिल कालरा, इंदु प्रकाश, जयकुमार व डीजीसीए के इंजीनियर मोतीराम के साथ जूम एयरवेज के एक पायलट और तकनीकी सदस्य बुधवार दोपहर हवाई पट्टी पर पहुंचे। यहां पहले से मौजूद भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने टीम को हवाई पट्टी के आसपास के नक्शे को दिखाया। उन्होंने कहा कि दो किसानों का सुप्रीम कोर्ट में विवाद चल रहा है, लेकिन बाकी को मुआवजा दिया जा चुका है। इन किसानों का मुआवजा भी सुप्रीम कोर्ट में जमा करा दिया जाएगा, कोर्ट मालिकाना हक तय कर उन्हें पैसा दे देगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद अथॉरिटी के अफसरों ने कहा कि विस्तारीकरण के लिए 406 एकड़ जमीन चाहिए। इसके साथ ही विस्तारीकरण पर करीब 643 करोड़ की लागत आएगी। इस समय हवाई पट्टी की लंबाई डेढ़ किलोमीटर है, इसे बढ़ाकर तीन किलोमीटर गगोल की ओर विस्तार करना होगा। इस पर डॉ. वाजपेयी ने कहा कि गगोल तीर्थ स्थल है और वहां मेला भी लगता है। इसलिए उस तरफ जमीन नहीं ली जा सकती। ऐसे में हमें दूसरी तरफ जमीन लेनी होगी। इसका निरीक्षण करने पर पाया गया कि वर्तमान रनवे का पूरा रूप ही बदल जाएगा और उसे दोबारा से बनाना होगा। इस पर भी टीम ने सहमति जताई। इस दौरान अथॉरिटी अफसरों ने कई बिंदुओं पर गहनता से निरीक्षण किया और उसे नोट किया। एएआई के जीएम अरुण मेहान ने कहा कि पहले बेसिक जरूरतों को पूरा किया जाएगा। विस्तारीकरण के बाद यहां से 80 से 100 सीटर विमान उड़ान भर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट एंक्लेव पर गिर सकती है गाज
एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों ने हवाई पट्टी के आसपास का जायजा लिया। इस दौरान वह एयरपोर्ट एंक्लेव को देखकर चौंक गए। उन्होंने कहा कि यहां बिल्डिंग किसने बना दी, यहां से इसे हटाना पड़ेगा। इस पर बताया गया कि एमडीए ने इस एंक्लेव को बनाने के लिए एएआई से अनुमति मांगी थी, लेकिन एएआई ने एनओसी नहीं दी थी। बावजूद इसके  यहां पर बिल्डिंग खड़ी कर दी। इसके अलावा विद्युत विभाग के एक ऊंचे ट्रांसमिशन पोल को भी हटाने की बात कही।

चुनाव बाद शुरू होगा काम
एएआई के जीएम अरुण मेहान ने कहा कि अभी जो जमीन उपलब्ध है, उसे कब्जे में लेकर काम शुरू होगा और बाकी की जमीन को भी प्रदेश सरकार से शीघ्र उपलब्ध कराना होगा। इसके बाद ही हवाई उड़ान का पूरा मसौदा तैयार होगा। मेहान ने कहा कि चुनाव बाद इस दिशा में तेजी से काम होगा। यदि जमीन आदि समय से उपलब्ध हो गई तो करीब 6 माह में हवाई उड़ान शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed