फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Agricultural Scientific Conference: Government will install 20 thousand solar pumps in drought-prone areas

कृषि वैज्ञानिक सम्मेलन: सूखाग्रस्त इलाकों में 20 हजार सोलर पंप लगाएगी सरकार-सूर्य प्रताप शाही

Sat, 10 Sep 2022 03:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 10 Sep 2022 03:14 PM IST
सार

मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में कृषि वैज्ञानिकों का सम्मेलन आयोजित किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मुख्य अतिथि के रूप में कृषि वैज्ञानिकों को संबोधित किया।

विज्ञापन
Agricultural Scientific Conference: Government will install 20 thousand solar pumps in drought-prone areas
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस बार सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। जिस कारण किसानों की फसलें सूख गई, तो बहुत से किसानों को महंगे डीजल से सिंचाई कर फसलों में उत्पादन लागत में बढ़ोतरी हुई। इसको देखते हुए सरकार सूखाग्रस्त इलाकों में 20 हजार सोलर पंप व 21 सौ नए नलकूप लगाने जा रही है। ताकि, किसानों की फसलों को नष्ट होने से बचाया जा सके। साथ ही सपा बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि 2022 से पहले सपा- बसपा योगी सरकार को हटाने के सपने देख रही थी। लेकिन, दोनों खुद डूब गए। शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक सम्मेलन के दौरान पत्रकार वार्ता में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने यह बात कही।

विज्ञापन


मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में वैज्ञानिकों का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें नई तकनीक, नए शोध किसानों तक पहुंचाने के लिए निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP:सहारनपुर में दर्दनाक हादसा, तीन मजदूरों की एचटी विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस बार सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई, जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार ने सूखाग्रस्त इलाकों में 20 हजार सोलर पंप व 21 सौ नलकूप लगाने की बात कही है। इन पर करोड़ों का खर्च आएगा। इस व्यवस्था से सूखाग्रस्त इलाकों में किसान अपनी फसलों की आसानी से सिंचाई कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक किसानों तक नई तकनीक के साथ-साथ फसल उत्पादन में बढ़ोतरी करने के लिए शोध किए गए नए बीजों को किसानों तक पहुंचा रहे हैं। पत्रकार वार्ता में उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव व बसपा मुखिया मायावती पर भी निशाना साधा।

कहा कि 2022 के चुनाव से पहले दोनों पार्टी के मुखिया योगी आदित्यनाथ की सरकार को प्रदेश से हटाने की बात कह रहे थे। लेकिन, दोबारा प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी। लोकसभा चुनाव में भी दोनों पार्टियों का यही हाल होगा और पहले की तरह दोनों पार्टी डूब जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed