{"_id":"602594f58ebc3ee94a2b511b","slug":"agreement-between-traders-police-action-adamant-city-news-mrt524909980","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: पार्किंग को लेकर दो व्यापारियों में विवाद, पहले लगाया फायरिंग-मारपीट का आरोप फिर समझौता, पुलिस अफसर बोले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: पार्किंग को लेकर दो व्यापारियों में विवाद, पहले लगाया फायरिंग-मारपीट का आरोप फिर समझौता, पुलिस अफसर बोले...
Fri, 12 Feb 2021 12:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र की सम्राट पैलेस कॉलोनी में कार पार्किंग को लेकर व्यापारियों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद गुरुवार शाम को दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया। वहीं पुलिस ने समझौता मानने से इनकार कर दिया। अफसरों का कहना है कि पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
सम्राट पैलेस निवासी कपड़ा व्यापारी अश्वनी पहावा का पड़ोसी अरविंद महाजन के साथ कार पार्किंग को लेकर बुधवार आधी रात विवाद हो गया था। इस दौरान मारपीट और फायरिंग भी हुई। अश्वनी पाहवा ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाया था। थाने में अश्वनी ने अरविंद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: टकराव के बने हालात, बढ़ रहा तनाव, तीन साल से मामला सुलझाने में जुटे हैं पुलिस अफसर
विज्ञापन
मामले की जानकारी होने पर गुरुवार सुबह कई व्यापारी नौचंदी थाने पहुंचे। देर शाम दोनों पक्षों में समझौता हो गया। व्यापारियों ने लिखित में थाना पुलिस को समझौता सौंपा। वहीं सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि मामला फायरिंग से जुड़ा है। समझौता उनका आपसी निर्णय है, लेकिन पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई कर रही है। शांति व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/