फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Agreement between landlady and wrestler Divya Kakran in the police station

Meerut News: मकान मालकिन और पहलवान दिव्या काकरान के बीच थाने में हुआ समझौता

Sun, 02 Jul 2023 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
Agreement between landlady and wrestler Divya Kakran in the police station
मेरठ। शास्त्रीनगर में अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान एवं उनके पति सचिन और मकान मालकिन बबीता गुप्ता के बीच शनिवार को थाने में समझौता हो गया। बबीता गुप्ता की ओर से मकान से सामान चोरी और तोड़फोड़ का आरोप लगाया गया था। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद यह विवाद अब समाप्त हो गया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर की रहने वाली दिव्या काकरान ने नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में बबीता गुप्ता से किराए पर फ्लैट लिया था। बबीता गुप्ता ने शुक्रवार को नौचंदी थाने में तहरीर देकर बताया था कि प्रापटी डीलर ने यह डील कराई थी। 10 अप्रैल 2023 को 15 हजार रुपये महीना किराए पर फ्लैट दिया था। किराएदारों ने 15 जून 2023 को अचानक घर खाली कर दिया और चाबी प्रापर्टी डीलर हर्षित को सौंप दी थी। बाद में यहां काफी सामान नहीं मिला। उन्होंने समान चोरी और तोड़फोड़ का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

नौचंदी पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू की थी। शनिवार को बबीता गुप्ता और दिव्या काकरान के पति सचिन प्रताप सिंह नौचंदी थाने पहुंचे। यहां मामूली नोकझोंक के बाद आपसी सहमति के आधार पर दोनो पक्षों में समझौता हो गया। पति सचिन ने बताया कि कुछ सामान गलती से चला गया था। इस बारे में बात हो गई है। नौचंदी इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद अब कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed