फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   agra compny will made meerut paudi highway

आगरा की पीएनसी कंपनी बनाएगी मेरठ-पौड़ी राजमार्ग

Wed, 01 Jul 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
agra compny will made meerut paudi highway
मेरठ। पिछले कई वर्षों से अधर में लटके मेरठ-पौड़ी राजमार्ग के 56 किमी निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इस कार्य के लिए आगरा की पीएनसी कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि इस राजमार्ग-119 के निर्माण के बीच में कई बाधाएं हैं जिन्हें दूर करने के लिए वन विभाग से भी संपर्क किया गया है। टेंडर होने के बाद अब तेजी से निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। हाल ही में अमर उजाला वेबिनार में भी केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सामने इस राजमार्ग के निर्माण का मामला रखा गया था। इससे पहले वर्ष-2019 में भी इस मामले को मंत्रालय तक भेजा गया था। वहीं बहसूमा से बिजनौर के कछपुरा का इलाका हस्तिनापुर सेंक्चुरी में आने के कारण तीन जिले के डीएफओ ने इसके प्रस्ताव बनाने की तैयारी की थी।
विज्ञापन

1000 करोड़ रुपये में बनेगा राजमार्ग
मेरठ से बहसूमा व बहसूमा से बिजनौर के कछपुरा तक 1000 करोड़ रुपये में राजमार्ग का निर्माण किया जाएगा। हालांकि, हस्तिनापुर सेंक्चुरी क्षेत्र में राजमार्ग बनाने की प्रक्रिया अभी लटकी है। इस पर भी जल्द फैसला हो जाएगा। इस राजमार्ग के बन जाने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। वहीं, नजीबाबाद तक सरपट वाहन दौड़ते हुए नजर आयेंगें।
विज्ञापन

उम्मीद जागी है
पिछले कुछ वर्षों से सेंक्चुरी के कारण ही मामला अटका हुआ है, लेकिन इस बार टेंडर जारी हो जाने के बाद इस राजमार्ग के बन जाने की उम्मीद फिर जागी है। राजमार्ग-119 का टेंडर आगरा की कंपनी को दिया गया है। - डी. के चतुर्वेदी, परियोजना निदेशक, एनएचआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed