{"_id":"5bcdc652bdec22698a4700f8","slug":"after-triple-talaq-husband-had-an-extramarital-affair-with-women-in-muzaffarnagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शौहर ने फोन पर दिया तीन तलाक, जबरन बनाए विवाहेतर संबंध, पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौहर ने फोन पर दिया तीन तलाक, जबरन बनाए विवाहेतर संबंध, पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 22 Oct 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी मुजफ्फरनगर से सटे गांव निवासी विवाहिता ने विदेश में रह रहे शौहर पर पहले वीडियो कॉलिंग के जरिये तीन तलाक देने और फिर घर लौटकर जबरन विवाहेतर संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि शौहर के दुष्कर्म से गर्भवती होने के बाद उस पर जबरन ननदोई या देवर से हलाला करने का दबाव डालने के साथ ही गर्भपात कराने का भी प्रयास किया गया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
तीन तलाक का सनसनीखेज मामला शहर से सटे गांवों का है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह सात दिसंबर 2017 को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक से हुआ था।
शादी के एक माह बाद ही शौहर नौकरी करने के लिए पहले कतर और फिर वहां से फ्रांस चला गया। आरोप है कि शौहर के विदेश जाने के साथ ही ससुराल में उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। इसी दौरान 25 जुलाई 2018 को शौहर ने विदेश से वीडियो कॉलिंग कर उसे तीन बार तलाक देते हुए अपनी जिंदगी से खारिज कर दिया।

Muzaffarnagar: Triple Talaq victim Nusrat Jahan says, "My husband gave me triple talaq on video call. On returning, my husband sexually assaulted me & asked me to perform Halala with my brother-in law, which I refused. Police did not register my complaint. I demand justice. "
विज्ञापन विज्ञापन
शादी के एक माह बाद ही शौहर नौकरी करने के लिए पहले कतर और फिर वहां से फ्रांस चला गया। आरोप है कि शौहर के विदेश जाने के साथ ही ससुराल में उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। इसी दौरान 25 जुलाई 2018 को शौहर ने विदेश से वीडियो कॉलिंग कर उसे तीन बार तलाक देते हुए अपनी जिंदगी से खारिज कर दिया।
इसकी शिकायत पीड़िता ने मायके वालों को दी तो उनके पहुंचने पर ससुराल पक्ष ने तीन तलाक दिए जाने को झुठलाते हुए विवाहिता को अपने घर पर ही रोके रखा। पीड़िता का कहना है कि नौ अगस्त को शौहर विदेश से घर लौट आया, जिसके बाद उसने विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए जबरन उसके साथ विवाहेतर संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई।
विवाहिता के गर्भवती होने पर आरोपियों ने उस पर ननदोई या देवर से हलाला करने का दबाव डाला, जिससे इंकार करने पर जबरन गर्भपात कराने का प्रयास किया गया। इसी दौरान पीड़िता दस अक्तूबर को किसी तरह ससुराल पक्ष के चंगुल से छूटकर मायके पहुंच गई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने रविवार को थाने पहुंचकर आरोपी शौहर के साथ ही ससुराल पक्ष के खिलाफ भी तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं एसएसपी मुजफ्फरनगर सुधीर कुमार का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पीड़ित पक्ष की और से इस संबंध में यदि कोई शिकायत की गई है तो इस पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

#Muzaffarnagar: Sudhir Kumar, SSP Muzaffarnagar says, "We have not received any complaint in this regard, If a complaint is registered, we will certainly take action,"