फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After the incident, assassination attack on the national player, communal tension

नेशनल खिलाड़ी और उसके साथी पर जानलेवा हमला, सांप्रदायिक तनाव

Fri, 04 Aug 2017 01:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 04 Aug 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
After the incident, assassination attack on the national player, communal tension
एक्सीडेंट के युवक की पिटाई करती भीड़

मेरठ में परीक्षितगढ़ बस स्टैंड के पास बुधवार को कार से टक्कर लगने का विरोध करने पर दूसरे समुदाय के लोगों की भीड़ ने गांव रानी नंगला के स्कूटी सवार कुश्ती के नेशनल खिलाड़ी और उसके साथी पर जानलेवा हमला बोल दिया। बाद में थाने पर भी हंगामा काटने पहुंची भीड़ को पुलिसकर्मियों ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ दिया। सांप्रदायिक तनाव फैलने से कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। मौके पर एडीएम और एसपी देहात, तीन सीओ व कई थानों की पुलिस और पीएसी के साथ पहुंचे और स्थिति को काबू किया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव रानी नंगला निवासी नेशनल कुश्ती खिलाड़ी रोहित पुत्र बिजेंद्र अपने साथी संदीप पुत्र किरण सिंह के साथ दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूटी से पुलिस चौकी की ओर लौट रहे थे। बस स्टैंड के पास पीछे से एक कार ने स्कूटी में मार दी। उन्होंने इसका विरोध जताया तो कार से निकले आधा दर्जन युवकों से उनकी नोकझोंक हो गई। जिसके बाद इन युवकों ने फोन पर 50-60 युवकों को बुला लिया। आरोप है कि इन युवकों और भीड़ ने रोहित और संदीप पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


एक युवक ने तमंचे से फायर भी किया। दोनों युवकों ने भागने का प्रयास किया तो भीड़ ने पथराव कर दिया, इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। माहौल बिगड़ने की आशंका पर दुकानें बंद होना शुरू हो गईं।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को बचाकर सीएचसी में भर्ती कराया। थोड़ी देर बाद ही दूसरे समुदाय की भीड़ थाने पहुंच गई। जिस पर थाना प्रभारी विजय कुमार और पुलिसकर्मियों ने डंडे फटकार कर भीड़ को भगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी होगी कार्रवाई

After the incident, assassination attack on the national player, communal tension
मौके पर पहुुंचे आला अफसर

एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की फुटेज में पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इन पर हुआ मुकदमा
पुलिस ने पीड़ित रोहित की तहरीर पर दीन मोहम्मद, इकबाल पुत्र अय्यूब, शाहरुख पुत्र आसिफ, आमिर  अतीउर्रहमान निवासी मौ. कल्याण सिंह मवाना, शाह फहद पुत्र शेरद्दीन निवासी मखदूमपुर स्टैंड, बाबर पुत्र यामीन, फराज पुत्र शेरद्दीन, अहमद, अमजद पुत्र कल्लू, नदीम उर्फ पोटन, गौरी उर्फ मोटा, मुशीर पुत्र शौकत, अतीक पुत्र इकबाल, रबनवाज पुत्र डोकल निवासी गाढ़ो वाला चौपला तथा 50-60 अज्ञात के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, मारपीट, पथराव, लापरवाही से वाहन चलाने की संबंधित धाराओं के अलावा 3 पीपीडी एक्ट, 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

थाने से भागा मुख्य आरोपी
पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी ने घटना के मुख्य आरोपी दीन मोहम्मद और शाहरुख को मौके से पकड़कर जीप से थाने भेज दिया था। लेकिन दीन मोहम्मद पुलिस की आंखों में धूल झोंककर थाने से भागकर सीएचसी पहुंच गया। वहां से उसने खुद को मेरठ के अस्पताल रेफर करा लिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed