फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After Saharanpur in Meerut bawal, commotion sabotage, friction in the administration

सहारनपुर के बाद मेरठ में बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे, अफसरों ने गांव में की पंचायत

Sun, 11 Jun 2017 12:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 11 Jun 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
After Saharanpur in Meerut bawal, commotion sabotage, friction in the administration
मूर्ति खंडित करने को लेकर बवाल

सहारनपुर के बाद अब मेरठ में भी मूर्ति खंडित करने को लेकर दो समुदाय में बवाल हो गया। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले व पथराव हुआ। करीब 230 के खिलाफ केस दर्ज।  

विज्ञापन



मेरठ में गोकुलपुर में शिव मंदिर में दान पात्र चोरी और मूर्ति खंडित करने के बाद मारपीट, तोड़फोड़ व पथराव करने के मामले में 22 नामजद समेत 230 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। वहीं गांव में अभी तनाव की स्थिति बरकरार है। शनिवार को पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने ग्रामीणों के साथ मीटिंग की। जिसमें दूसरे समुदाय के लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने एकतरफा कार्रवाई की है।
विज्ञापन


भावनपुर थानाक्षेत्र के गोकलपुर गांव में बृहस्पतिवार रात मंदिर का दानपात्र चोरी कर मूर्ति खंडित कर दी गई थी। शुक्रवार दिनभर इस मामले को लेकर हंगामा हुआ। शाम को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने गांव में धार्मिक स्थल के सामने नारेबाजी की। जिस पर दोनों समुदाय के लोगों में मारपीट, पथराव हो गया। एक पक्ष के लोगों ने गढ़ रोड पर जाम लगाकर वाहनों में तोड़फोड़ की। जिसमें आठ लोग घायल हुए थे। इस मामले में विश्व हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने दूसरे समुदाय के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया। शुक्रवार रात भी इसको लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में मंथन चला। गांव में तनाव की स्थिति देखते पुलिस और पीएसी बल शनिवार को भी तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी ने दर्ज कराया मुकदमा

After Saharanpur in Meerut bawal, commotion sabotage, friction in the administration
गांव में हुई पंचायत

हिंदू युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष अमित तोमर निवासी संजय विहार भावनपुर ने आरोप लगाया कि गोकुलपुर से वापस लौटते समय दूसरे समुदाय के लोगों ने उनके कार्यकर्ताओं पर हमला किया। अमित ने तैमूर, फैजवारी, रैयान, फैसल, शहजाद, सलीम, बोबी, अखलाक, वकार, दाऊद, सद्दाम, फरमान, नईम, इरशाद, तालिब, अंजार, मलिक, गुड्डू, सुल्तान, अली, अकरम, असगर सहित 22 लोग नामजद और 100 अज्ञात पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। एक मुकदमा पुलिस ने दोनों समुदाय के 70-80 अज्ञात लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, तोड़फोड़ करने के मामले में किया। वहीं, मेडिकल की इमरजेंसी में मारपीट करने के मामले में मेडिकल थाने में 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

एक-दूसरे पर लगाए आरोप
एसडीएम कुमार भूपेंद्र, एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ सदर यूएन मिश्रा सहित कई अन्य अफसरों ने शनिवार केे शांति समिति की बैठक की। जिसमें दोनो समुदाय के बीस बीस गण्यमान्य लोगों की समिति बनाई गई, जो गांव में शांति कायम रखने का काम करेगी। बैठक के दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए नोकझोंक की। वहीं  सांप्रदायिक मामले को गंभीरता से लेते एलआईयू के अधिकारी भी गांव गोकलपुर पहुंचे।

एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि गोकुलपुर गांव में तनाव की स्थिति को देखते पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया है। दोनों समुदाय के लोगों को समझाया गया है। इस मामले में तीन मुकदमें दर्ज हुए हैं। नामजद आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed