फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After four months in Meerut, ten new patients were found in a day, 33 new patients of dengue

कोरोना का फिर हमला: मेरठ में चार माह बाद एक दिन में दस नए मरीज मिले, डेंगू के 33 नए रोगी

Sun, 31 Oct 2021 12:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 31 Oct 2021 12:34 PM IST
सार

साल 2020 में कोरोना की पहली लहर में भी डेंगू और कोरोना मरीजों को साथ हुआ था। नए मरीजों में इनमें सात मरीज मेरठ के हैं, रजबन, कंकरखेड़ा, सरधना और पुरानी तहसील के रहने वाले हैं। चार अस्पतालों में भर्ती हैं और तीन घर पर इलाज करा रहे हैं।

विज्ञापन
After four months in Meerut, ten new patients were found in a day, 33 new patients of dengue
मेरठ में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जिला 24 घंटे भी कोरोना मुक्त नहीं रह सका। शनिवार को फिर कोरोना का हमला हो गया। 3834 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें 10 नए मरीज मिले। करीब चार माह बाद इतनी संख्या में कोरोना के मरीज मिले हैं। इससे पहले जून में 10 या इससे ज्यादा मरीज मिले थे। अब तक 66038 मरीज मिल चुके हैं। कोरोना के मरीजों में सेना के जवान और उनके परिजन भी शामिल हैं। एक जवान की छुट्टी से वापस आने पर जांच में कोरोना की पुष्टि हुई।

विज्ञापन


इनमें सात मरीज मेरठ के हैं, रजबन, कंकरखेड़ा, सरधना और पुरानी तहसील के रहने वाले हैं। चार अस्पतालों में भर्ती हैं और तीन घर पर इलाज करा रहे हैं। दो मरीज बुलंदशहर और एक बागपत का है। हालांकि कोरोना की पुष्टि उन्हें भी यहीं निजी लैब में हुई है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि इनमें से दो मरीज कैंट अस्पताल में भर्ती हैं, उन्हें डेंगू होने पर भर्ती कराया गया था, जांच में कोरोना की भी पुष्टि हुई है। सभी मरीज वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। इनमें से ज्यादातर मरीज स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: जयंत चौधरी ने किए बड़े एलान: सरकार बनने पर ये होंगे विकास कार्य, दादा की कर्मभूमि पर चुनावी प्रचार का पहला चरण खत्म, तस्वीरें

निजी लैब में पुष्टि हुई, मेडिकल में रिपोर्ट नेगेटिव
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक महिला को निजी लैब में कोरोना की पुष्टि हुई थी, जबकि मेडिकल कॉलेज में उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। महिला दुबई चली गई है। मेडिकल की रिपोर्ट आधिकारिक तौर पर ज्यादा मान्य है। 

कंकरखेड़ा का दंपती संक्रमित
कंकरखेड़ा की श्रद्धापुरी फेज दो में दंपती कोरोना पॉजिटिव मिलने से खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों को होम क्वारंटीन कर दिया है। चिकित्सा प्रभारी रंजना वर्मा ने बताया कि मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार कर जांच   की जाएगी। 42 लोगों की कोरोना जांच की गई है। 

पहली लहर में 26 को हुआ था डेंगू-कोरोना साथ 
साल 2020 में कोरोना की पहली लहर में भी डेंगू और कोरोना मरीजों को साथ हुआ था। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि 26 मरीज ऐसे मिले थे, जिन्हें दोनों बीमारी साथ थी। 

डेंगू के 33 नए मरीज मिले, सक्रिय केस 287
मेरठ जनपद में डेंगू की रफ्तार कम नहीं हो रही है। शनिवार को 33 नए मरीज मिले। मरीजों की कुल संख्या 1294 पहुंच गई है। अब 287 सक्रिय मरीज हैं। 75 अस्पतालों में भर्ती हैं और 212 घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं, जबकि 1007 ठीक हो चुके हैं। नए मरीज जयभीमनगर, कंकरखेड़ा, मलियाना, नंगला बट्टू, मवाना, परीक्षितगढ़, रोहटा, सरूरपुर और सरधना के रहने हैं। अब तक 625 से ज्यादा लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed