फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   after festival no releaf from encrochment

त्योहार के बाद भी शहर को जाम से नहीं मिली मुक्ति  

Tue, 24 Oct 2017 11:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 24 Oct 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
after festival no releaf from encrochment
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

त्योहार खत्म होने के बाद भी शहर को जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। सोमवार को रूट डायवर्जन हटा दिया गया, जिसका असर यह हुआ कि  शहर के प्रमुख चौराहों पर लोग दिन भर जाम से जूझते  रहे। वहीं चौराहों से ट्रैफिक पुलिस नदारद मिली।

विज्ञापन


त्योहारों के मद्देनजर बनाए गए ट्रैफिक प्लान का कोई खासा प्रभाव सड़कों पर नहीं दिखाई दिया। रूट डायवर्जन भी ट्रैफिक व्यवस्था को नहीं संभाल पाया। सोमवार को रूट डायवर्जन हटा दिया गया। इससे फिर से चौराहों पर रोजाना की तरह लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ा। कुछ जगहों पर स्कूल वाहन, जाम में फंसे रहे। शहर के सबसे व्यस्त चौराहे हापुड़ अड्डा, बच्चा पार्क, बेगमपुल, बागपत अड्डा, वेस्टर्न रोड सहित अन्य प्रमुख जगहों पर जाम लगा रहा। कुछ चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था संभाली पर कुछ पर चौराहों पर पुलिस नदारद दिखाई पड़ी। पुलिस न होने पर स्थानीय लोग यातायात को सुचारू करने के लिए सड़क पर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed