फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After Diwali, Corona investigation will be knocked from house to house

दिवाली बाद कोरोना जांच को घर-घर होगी दस्तक

Tue, 10 Nov 2020 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
After Diwali, Corona investigation will be knocked from house to house
मेरठ। दिवाली के बाद कोरोना संक्रमण बढ़ने के खतरे के चलते त्योहार निपटते ही स्वास्थ्य विभाग जांच के लिए घर-घर दस्तक देगा।
विज्ञापन

दरअसल नवंबर में भी कोरोना का हमला जारी है। इन 8 दिन में 1031 नए मरीज मिले हैं तो 17 लोगों की मौत हुई है। त्योहारी सीजन में लोग घरों से निकल रहे हैं। कोरोना प्रोटोकॉल भी भूल रहे हैं। शासन भी अंदेशा जता चुका है कि नवंबर-दिसंबर में कोरोना की बड़ी लहर आ सकती है। ऐसे में संक्रमण के मद्देनजर फिर से अभियान चलेगा। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि अगर त्योहारी सीजन में संक्रमण फैला होगा तो उसका असर जांच करने पर ही पता चलेगा। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार के अनुसार अभियान में ऐसे लोग चिह्नित होंगे जिन्हें कई दिन से सूखी खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उनका इलाज होगा।

चिह्नित मरीज की सीएमओ ऑफिस में दें सूचना
मेरठ। डीएम के. बालाजी ने सोमवार को विकास भवन सभागार में निजी चिकित्सकों और प्रबंधकों के साथ कोरोना महामारी की रोकथाम के संबंध में की बैठक में कहा कि खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत के रोगियों की सूचना सभी अस्पताल दें। मरीज नहीं आते हैं तो शून्य रिपोर्ट रोजाना ई-मेल करें। अगर कोरोना लक्षण/संक्रमण के ऐसे मरीज चिह्नित होते हैं, जो पॉजिटिव पाए जाने से पहले अस्पताल में आए हैं, तो उनकी सूचना सीएमओ कार्यालय में दें। नहीं तो संबंधित पर आपदा अधिनियम में कार्रवाई होगी। किसी समस्या पर फोन नंबर-8218657044 पर संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पॉजिटिव मरीजों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग समय से कराने, सारी व आईएलआई के चिह्नित व्यक्तियों की निरंतर निगरानी व जांच कराने के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed