फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   africa ke parindo se chehek rahi kranti dhara

अफ्रीका के परिंदों से चहक रही क्रांति धरा 

Tue, 21 Aug 2018 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
africa ke parindo se chehek rahi kranti dhara
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हजारों किलोमीटर दूर साउथ अफ्रीका से बड़ी संख्या में परिंदे अंडे देने के लिए मेरठ आ चुके हैं। पाइड क्रेस्टेड कुक्कू यानी चातक (पपीहा) को आजकल आप कैंट समेत कई दूसरे इलाकों में देख सकते हैं। इनकी मधुर आवाज सबका मन मोह रही है। अंडे देने के बाद सितंबर में ये परिंदे वापस अपने वतन लौट जाएंगे।
विज्ञापन

हस्तिनापुर सेंचुरी का इलाका हो या फिर मेरठ में शोभापुर, काली पलटन मंदिर से कैंट स्टेशन और लाल क्वार्टर के आसपास समेत कई दूसरे इलाके। सुबह, शाम-रात को यहां पेड़ों पर आजकल कोयल सरीखी सुरीली आवाज मन मोह लेती है। पी...पी...जैसी आवाज निकालने वाला पपीहा यानी चातक साउथ अफ्रीका से अपने साथियों के साथ बारिश के साथ ही मेरठ में आ गए हैं। मादा कुक्कू ने यहां पर अंडे देने शुरू कर दिए हैं। सितंबर तक कुक्कू का ये दल मेरठ में ही प्रवास करेगा। इसके बाद ये सभी अपने सफर के लिए रवाना हो जाएंगे। जाने से पहले ये छोड़ जाएंगे मेरठ में ही अपने अंडे। लेकिन यहां पर बैब्लर करेेगा इनके अंडों से निकले बच्चों की देखभाल। कुक्कू के बच्चे भी दो महीने की उम्र होते ही मेरठ को अलविदा कहकर अपने माता-पिता के वतन को रवाना हो जाएंगे। सीनियर ऑर्नीथोलॉजिस्ट रजत भार्गव बताते हैं कि कुक्कू को उत्तर भारत का मौसम बेहद भाता है। मेरठ में आजकल बड़ी संख्या में कुक्कू पक्षी को देखा जा सकता है। हर साल ये पक्षी यहां पर अंडे देने के लिए आते हैं। 
विज्ञापन


खुद नहीं पालते अपने बच्चे 
कुक्कू ऐसा पक्षी है जो दक्षिण एशिया में बड़ी संख्या में पाया जाता है। इसे मानसूनी पक्षी इसलिए कहा जाता है क्योंकि ये मानसून के समय दक्षिण अफ्रीका से पाकिस्तान और दक्षिण भारत और उत्तर भारत के इलाकों में अंडे देने के लिए आता है। कोयल की तरह ये खुद अपना घोंसला नहीं बनाता न ही अपने चूजों को पालता है। कुक्कू मादा यहां के निवासी पक्षी जंगल बैब्लर (सतभैया) के घोंसले से अंडों को गिराकर अपने अंडे घोंसले में दे देती है। इसके अंडे का रंग बैब्लर के अंडों जैसा ही होता है। बैब्लर पक्षी कुक्कू के अंडों को अपना समझकर सेता है और उनके बच्चों का पालन पोषण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने के होते ही बच्चे चले जाते हैं अफ्रीका
सीनियर ऑर्नीथोलॉजिस्ट रजत भार्गव बताते हैं कि कुक्कू के बच्चे दो महीने के होते ही अफ्रीका चले जाते हैं। कुक्कू का बैब्लर के घोंसले में अंडे देने का कारण ये भी है कि बैब्लर पक्षी सात के ग्रुप में रहते हैं। उनमें से केवल एक ही जोड़ा अंडा देने का काम करता है। बाकी पांच बच्चों का पालन पोषण में सहायता करते हैं। इसलिए कुक्कू के बच्चों के पालन पोषण और अच्छे देखभाल की संभावना रहती है। कुक्कू यानी पपीहा पेड़ से नीचे बहुत ही कम उतरता है। कहा जाता है कि पपीहा केवल वर्षा की बूंद का ही पानी पीता है। प्यास से मरने की स्थिति पर भी नदी, तालाब आदि के जल में चोंच नहीं डुबोता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed