{"_id":"604083dd8ebc3e8c981db1bc","slug":"advocate-suicide-case-lawyers-lockout-in-court-today-in-western-up-will-not-do-judicial-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता आत्महत्या मामला: मेरठ में वकीलों का बड़ा प्रदर्शन, कचहरी व कलेक्ट्रेट में तालाबंदी, भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता आत्महत्या मामला: मेरठ में वकीलों का बड़ा प्रदर्शन, कचहरी व कलेक्ट्रेट में तालाबंदी, भारी पुलिस बल तैनात
Thu, 04 Mar 2021 12:33 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:33 PM IST
विज्ञापन
मेरठ कचहरी में प्रदर्शन करते वकील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में अधिवक्ता ओमकार तोमर आत्महत्या प्रकरण में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर अधिवक्ताओं ने आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की कचहरी में तालाबंदी कर जोरदार धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस एक नामजद आरोपी के दो बेटों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं वकीलों में विधायक और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार सुबह मेरठ कलक्ट्रेट पर भारी संख्या में वकीलों ने पहुंचकर कचहरी व कलेक्ट्रेट के सभी मुख्य द्वारों पर ताला लगा दिया और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भारी संख्या में वकील कचहरी के सभी गेटों पर धरना प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। कचहरी के सभी मुख्य गेट पर तालाबंदी करते हुए जमकर नारेबाजी की। अधिकारियों व कर्मचारी किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। वहीं वकीलों के जोरदार प्रदर्शन को लेकर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में धरना प्रदर्शन के बाद अपने-अपने जिलों में जिलाधिकारी को मांग पत्र देंगे। वकीलों का कहना है कि अधिवक्ता ओमकार तोमर की मौत के मामले में नामजद आरोपियों को पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है और पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिल रहा है।
मंत्रियों का भी करेंगे घेराव
बताया गया कि वकीलों ने यह भी निर्णय लिया है कि यदि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसी भी जिले में कोई भी मंत्री आता है तो अधिवक्ताओं द्वारा उनके कार्यक्रम में उनका घेराव कर बहिष्कार किया जाएगा। मेरठ में राज्यपाल एवं उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिनसे भेंट करने का समय लेकर उनको ज्ञापन सौंपा जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/