फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   admit the injured into CHC

संघर्ष में घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया

Tue, 25 Feb 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
admit the injured into CHC
सरधना। ईकड़ी गांव में सोमवार को रंजिशन कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर परिजनों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। शोर सुनकर उस ओर दौड़े ग्रामीणों को देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ईकड़ी गांव निवासी पवन ने सोमवार को बताया कि गांव के ही कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं। सोमवर को उसकी पत्नी सीमा घर में बैठी थी। इसी दौरान आरोपियों ने उनके घर में घुसकर गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर परिजनों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। उसे बचाने दौड़े अन्य परिजनों को भी हमला करके घायल कर दिया। जिसमें सीमा, जोनी, मोनू व पवन घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण उस ओर दौड़ पड़े। उन्हें देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed