फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Admit card starts downloading, date of some papers changed

प्रवेश पत्र डाउनलोड होने शुरू, कुछ पेपरों की तिथि बदली

Sat, 29 Aug 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Admit card starts downloading, date of some papers changed
मेरठ। सुप्रीम कोर्ट के परीक्षा कराने के आदेश के बाद अब सभी शंकाएं दूर हो गई हैं। ऐसे में एक सितंबर से सीसीएसयू के छात्र-छात्राएं पूरी तैयारी रखें। शुक्रवार रात से वार्षिक प्रणाली के छात्रों के एडमिट कार्ड भी डाउनलोड हो गए हैं। शनिवार को प्रदेश में लॉकडाउन होने के कारण विवि प्रशासन की तरफ से मेरठ और सहारनपुर मंडल के सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखकर इस बारे में जानकारी दी गई है कि सीसीएसयू की परीक्षाएं हर हाल में जल्दी खत्म करनी हैं। एलएलबी फाइनल की परीक्षाएं 11 सितंबर से होंगी। परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। बीए के कोड-360 की परीक्षा अब पांच सितंबर की बजाय पांच अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में वार्षिक प्रणाली में यूजी-पीजी की परीक्षाएं एक सितंबर से तीन पालियों में शुरू हो रही हैं। सेमेस्टर में प्रोफेशनल की परीक्षाएं चार सितंबर, सेमेस्टर में ट्रेडिशनल कोर्सों की परीक्षाएं आठ सितंबर से हैं। बीएड की परीक्षाएं 10 सितंबर से होनी हैं। इन परीक्षाओं का कार्यक्रम कुछ पीछे हटाया जा सकता है। एलएलबी फाइनल की परीक्षाएं 11 सितंबर से होंगी। तीन पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए मेरठ-सहारनपुर मंडल के नौ जिलों में 210 सेंटर बनाए गए हैं। सभी जगहों पर नोडल सेंटर बना दिए गए हैं। एडमिट कार्ड वार्षिक प्रणाली में शुक्रवार रात से डाउनलोड होने शुरू हो चुके हैं। सेमेस्टर के एडमिट कार्ड रविवार से डाउनलोड होने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

छात्रों को न हो परेशानी, सभी डीएम को पत्र
परीक्षा नियंत्रक प्रो. रूपनारायण ने बताया कि सुप्रीमकोर्ट ने भी कहा है कि 30 सितंबर तक परीक्षाएं कराएं। हमारे यहां लगातार पेपर कराए जाने पर भी वह पांच अक्तूबर से पहले खत्म नहीं हो रही हैं। ऐसे में शनिवार को भी पेपर रखे गए हैं। यूपी में शनिवार को लॉकडाउन रहता है, ऐसे में सभी नौ जिलों के डीएम को इस बारे में पत्र लिखा गया है कि परीक्षा में छात्रों को कोई समस्या न हो। इसको लेकर सहयोग देने को कहा गया है। उनके एडमिट कार्ड को ही पास माना जाए। इस संबंध में शासन को भी पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट देखते रहें छात्र
बीएड में 30 हजार छात्र-छात्राएं हैं। ऐसे में इनकी वजह से केंद्रों पर भीड़ अधिक बढ़ रही है। इसको देखते हुए विवि इसकी तिथि आगे बढ़ा सकता है। इसके अलावा बीए के कोड-360 की परीक्षा पहले पांच सितंबर को थी, अब यह पांच अक्तूबर को होगी। बीए कोड-308 की परीक्षा पहले तीन अक्तूबर को थी अब यह पांच अक्तूबर को होगी। इसके अलावा दो सेंटर भी बदले गए हैं। ऐसे में आगे भी कुछ पेपर हटाए जा सकते हैं। विवि प्रशासन ने कहा है कि छात्र लगातार वेबसाइट और अखबार देखते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed