फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Admissions open for four-year BA-B.Ed. and BSc-B.Ed. courses at CCSU.

Meerut News: सीसीएसयू में चार वर्षीय बीए-बीएड और बीएससी-बीएड में प्रवेश शुरू

Fri, 12 Jun 2026 08:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
Admissions open for four-year BA-B.Ed. and BSc-B.Ed. courses at CCSU.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) के तहत बीए-बीएड एवं बीएससी-बीएड पाठ्यक्रमों में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय को इन कार्यक्रमों के संचालन के लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से मान्यता प्राप्त हो चुकी है।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के नेतृत्व में शुरुआत हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) के माध्यम से किया जाएगा। एनसीईटी-2026 का परिणाम 4 जून को घोषित किया जा चुका है, जिसमें 58,995 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

चार वर्षीय इस एकीकृत कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विषय-विशेष ज्ञान के साथ शिक्षण कौशल, विद्यालयीय इंटर्नशिप, शैक्षिक प्रौद्योगिकी तथा शोध आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। पाठ्यक्रम की अवधि पूर्ण होने पर अभ्यर्थियों को स्नातक उपाधि के साथ बीएड की डिग्री भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) तथा राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित की जाएगी। काउंसिलिंग के दौरान आरक्षण नीति एवं मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा। पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी आईटीईपी प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed