फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Admissions for the second and third years of undergraduate courses at Meerut College begin today.

Meerut News: मेरठ कॉलेज में स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष के प्रवेश आज से शुरू

Fri, 17 Jul 2026 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Admissions for the second and third years of undergraduate courses at Meerut College begin today.
- ऑनलाइन होंगे आवेदन, 20 से 22 तक ऑफलाइन सत्यापन अनिवार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ कॉलेज में स्नातक द्वितीय वर्ष (तृतीय सेमेस्टर) एवं तृतीय वर्ष (पंचम सेमेस्टर) के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 18 जुलाई से प्रारंभ होगी। कॉलेज प्रशासन ने सभी पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन प्रवेश पूरा करने और अनिवार्य ऑफलाइन सत्यापन कराकर प्रवेश सुनिश्चित करने की अपील की है।

प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह के अनुसार ऑनलाइन प्रवेश करने के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश आवेदन पत्र एवं शुल्क रसीद डाउनलोड कर उसकी हार्ड कॉपी के साथ प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित होकर ऑफलाइन सत्यापन कराना होगा। इसके बिना प्रवेश अपूर्ण माना जाएगा। ऑफलाइन प्रवेश सत्यापन 20 से 22 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक कराया जाएगा। बीए, बीकॉम एवं बीएससी द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र रक्षा अध्ययन विभाग में जबकि छात्राएं स्वर्ण जयंती भवन के कक्ष संख्या-30 में अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराएंगी। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे ऑनलाइन प्रवेश के बाद निर्धारित तिथियों में सत्यापन अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed