फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Admission to PG courses will start from today

पीजी कोर्सों में आज से शुरू होंगे प्रवेश

Tue, 15 Dec 2020 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Admission to PG courses will start from today
मेरठ। चौधरी चरण सिंह कैंपस और कॉलेजों में एमए-एमएससी-एमकॉम समेत दूसरे पीजी कोर्सों की पहली मेरिट सोमवार शाम जारी कर दी गई है। इन कोर्सों में आज से 17 दिसंबर तक प्रवेश होंगे।
विज्ञापन

इस बार कम रजिस्ट्रेशन होने के कारण कैंपस से लेकर कॉलेजों में पीजी कोर्सों की मेरिट काफी नीचे गई है। कई कॉलेजों में तृतीय श्रेणी वाले छात्र-छात्राओं का भी पहली मेरिट में नाम आया है। वहीं तीन वर्षीय एलएलबी की पहली मेरिट भी जारी की गई है। वहीं, यूजी कोर्सों में सोमवार को 4800 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। यूजी में प्रवेश की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है।
विज्ञापन

एलएलबी में इस बार विवि के छह एडेड कॉलेजों में मेरिट काफी नीचे गई है। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में भी जितने आवेदन हुए उन सभी का नंबर आ गया है। ऐसे में पीजी कोर्सों और एलएलबी में भी सीटें खाली रह सकती हैं। एडेड कॉलेजों में मेरठ कॉलेज में 300 सीटें और एनएएस कॉलेज में 180 सीटें हैं। एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद में 420 सीटें हैं। एनआरईसी कॉलेज खुर्जा में 120, डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर में 320 और जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर में 120 सीटें हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एलएलबी और पीजी कोर्सों में पहली मेरिट के दाखिले की अंतिम तिथि 17 दिसंबर है। इसके बाद शेष सीटों पर मेरिट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है एलएलबी की मेरिट
कॉलेज सामान्य ओबीसी एससी एसटी
मेरठ कॉलेज, मेरठ 73.26 69.09 64.86 60.33
एनएएस कॉलेज, मेरठ 74.23 70.60 65.89 60.33
एमएमएच कॉलेज, गाजियाबाद 68.79 62.30 57.90 35.55
एनआरईसी कॉलेज, खुर्जा 68.64 64.65 60.95 0.00
डीएवी कॉलेज, मुजफ्फरनगर 63.71 61.80 49.82 0.00
जेवी जैन कॉलेज, सहारनपुर 69.45 65.10 53.48 0.00
16 दिसंबर से भरे जाएंगे एमपीएड के परीक्षा फॉर्म
मेरठ। विवि से संबद्घ कॉलेजों में एमपीएड दो वर्षीय- चार सेमेस्टर पाठ्यक्रम के द्वितीय सेेमेस्टर सत्र 2019-21 के मुख्य, भूतपूर्व, बैक पेपर के परीक्षा फॉर्म 16 दिसंबर से ऑनलाइन भरे जाएंगे। फॉर्म भरे जाने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर है। फॉर्म का प्रिंट आउट कॉलेजों में जमा करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर है। कॉलेजों द्वारा परीक्षा फॉर्म विवि में जमा करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर है।

जूलॉजी की डीआरसी 18 दिसंबर को
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में जूलॉजी की डीआरसी की मीटिंग 18 दिसंबर को सुबह 11 बजे जंतु विज्ञान विभाग में होगी। छात्र-छात्राओं की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed