{"_id":"6064d6808ebc3ed3075e7d3f","slug":"admission-registration-in-kv-from-today-meerut-news-mrt5324394122","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालयों में आज से शुरू होंगे प्रवेश पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालयों में आज से शुरू होंगे प्रवेश पंजीयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालयों में आज से शुरू होंगे प्रवेश पंजीयन
मेरठ। देश के केंद्रीय विद्यालयों सहित जिले के तीनों केंद्रीय विद्यालयों में नए सत्र में पहली कक्षा में दाखिले के लिए आज से ऑनलाइन प्रवेश पंजीयन होंगे। केंद्रीय विद्यालय संगठन या अपने निकटतम केंद्रीय विद्यालय की बेवसाइट पर जाकर पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के लिए सुबह 10 बजे विंडो खुलेगी। यहां अभिभावकों को जाकर बच्चे का नाम और जानकारी भरकर पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के बाद फार्म भरना होगा। पंजीकरण 19 अप्रैल तक कराए जा सकते हैं। कक्षा दो और अन्य कक्षाओं के लिए (11वीं को छोड़कर) रजिस्ट्रेशन 8 अप्रैल से शुरू होंगे।
कक्षा एक में दाखिले के लिए पंजीयन के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म के प्रिंट-आउट और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स के साथ निर्धारित समय सीमा में आवेदन केंद्रीय विद्यालय में जमा कराना होगा।
----
इन प्रमाणपत्रों की होगी जरूरत
- पहली कक्षा में पंजीयन के लिए आयु प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, आवास प्रमाणपत्र एमपी या पीएसयू कर्मचारी के परिवार से होने पर बच्चे का पैरेंट्स से संबंध का प्रूफ लगाना होगा। केवीएस कर्मचारी के परिवार का होने पर भी संबंधों का प्रमाणपत्र लगाना होगा। एससी, एसटी या ओबीसी की स्थिति में जाति प्रमाण पत्र अपलोड और संलग्न करना होगा। दिव्यांग स्थिति में सिविल सर्जन / पुनर्वास केंद्र या किसी अन्य सक्षम अधिकारी द्वारा जारी सर्टिफिकेट लगाना होगा। पिछले सात वर्षों के ट्रांसफर के दौरान का सर्विस सर्टिफिकेट जमा करना होगा। अनयूनिफॉर्म्ड डिफेंस इंप्लॉयी की स्थिति में रिटायरमेंट का सर्टिफिकेट लगाना होगा।