{"_id":"5d1e63488ebc3e3c8c3f6a55","slug":"admission-in-llb-meerut-news-mrt431620228","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी में 46648 एडमिशन, एलएलबी में अभी इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी में 46648 एडमिशन, एलएलबी में अभी इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में बृहस्पतिवार शाम तक 46648 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया। दूसरी मेरिट के एडमिशन की अंतिम तिथि 6 जुलाई है। एडेड कॉलेजो को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) से मान्यता प्रमाण पत्र नहीं मिलने के कारण अभी छात्रों को एलएलबी में रजिस्ट्रेशन को इंतजार करना पड़ेगा। इसमें दो दिन लग सकते हैं।
मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों के कॉलेजों में यूजी कोर्सों बीए, बीएससी और बीकॉम के अलावा दूसरे कोर्सों में 1 लाख 60 हजार से ज्यादा सीटें हैं। दूसरी मेरिट से अब तक एडमिशन की बात करें तो अभी 46,648 छात्रों ने प्रवेश लिया है। अभी भी 1 लाख 14 हजार सीटें खाली हैं। बृहस्पतिवार को सिर्फ 3260 छात्रों ने ही एडमिशन लिए। जिस तरह धीमी गति से एडमिशन हो रहे हैं, उससे लग रहा है कि काफ ी सीटें खाली रह जाएंगी। एक तरफ जहां यूजी कोर्सों में ये हाल है, वहीं पीजी में भी रजिस्ट्रेशन की संख्या धीमी है। एमए, एमएससी, एमकॉम के अलावा दूसरे तमाम कोर्सों में अभी तक 33 हजार रजिस्ट्रेशन हो पाए हैं। इसकी अंतिम तिथि सात जुलाई है। इसके बाद तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला ने बताया कि बीसीआई की तरफ से अभी तक जिन 57 कॉलेजो को एनओसी दी है, वे सभी सेल्फ फाइनेंस हैं। ऐसे में एडेड कॉलेजों की लिस्ट का इंतजार किया जा रहा। उनके नाम आते ही एलएलबी के रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए जाएंगे।
सीसीएसयू ने किया दो कोर्सों का रिजल्ट जारी
सीसीएसयू ने बृहस्पतिवार को बीए एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर और बीबीए के चतुर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया है। शुक्रवार से छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।