फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Administration strict after poisonous liquor case, 82 alcohol mafia and 47 villages on radar

यूपी: जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासन सख्त, 82 शराब माफिया और 47 गांव रडार पर  

Sun, 03 Mar 2019 11:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Mar 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
Administration strict after poisonous liquor case, 82 alcohol mafia and 47 villages on radar
अवैध शराब

सहारनपुर व रुड़की में जहरीली शराब के कहर के बाद शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी है। पुलिस के निशाने पर रमेश प्रधान, गणेश, शहजाद पासा, तसलीम व अजय उर्फ जंग्गू समेत 82 शराब माफिया हैं तो रडार पर 47 गांव रखे गए हैं। इन पर चुनाव से पहले शिकंजा कसने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन


एसपी देहात अविनाश पांडेय के अनुसार शराब माफियाओं को श्रेणियों में बांटकर उनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट और रासुका में कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई का प्लान तैयार किया गया है। देहात इलाके में 47 गांवों में सबसे ज्यादा अवैध और जहरीली शराब बेची जाती है।
विज्ञापन


वहीं, शहर में ब्रह्मपुरी, टीपी नगर, कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में अवैध शराब की सप्लाई ज्यादा होती है। सरधना, हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़, किठौर में जहरीली शराब बनाने की भट्ठियां चलती है। उनको नेस्तनाबूद करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में बढ़ती मांग
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पुलिस लगी है। चुनाव में अवैध शराब की मांग बढ़ती है। इसको देखते हुए पुलिस ने शराब माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करने की प्लानिंग बनाई है। एसपी देहात के अनुसार थाना पुलिस को जिम्मेदारी दी गई है कि वह अपने-अपने क्षेत्र के शराब माफियाओं की लिस्ट बनाकर कार्रवाई करे।

एक-दूसरे विभाग पर होगी कार्रवाई
एसपी देहात का कहना है कि अगर थाना पुलिस शराब की खेप पकड़ती है तो आबकारी विभाग पर कार्रवाई कराई जाएगी। आबकारी विभाग की टीम शराब पकड़ती तो पुलिस पर कार्रवाई होगी। इसको लेकर दोनों विभागों के अधिकारियों में बैठक हुई है। हरियाणा से शराब लाकर मोटा मुनाफा कमाने वाले शराब माफियाओं पर शिकंजा कसना तय है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed