फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ADM angry

गोआश्रय स्थालों में हो रही लगातार गोवशों की मौतों को लेकर प्रशासन हुआ सख्त, एडीएम प्रशासन पहुचे गोआश्रय स्थाल की जांच को, मिली ख

Tue, 16 Jul 2019 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
ADM angry
खरखौदा के गोआश्रय स्थाल की जांच करते एडीएम प्रशासन साथ में अन्य अधिकारीगण। - फोटो : KITHOR
खरखौदा। गोवंशों की मौत पर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। एडीएम प्रशासन सोमवार को खरखौदा एवं लोहियानगर गोआश्रय स्थल की जांच के लिए पहुंचे। जहां खरखौदा गोआश्रय स्थल में कई खामियां मिलीं। यहां कई पशु बीमार मिले तथा गोआश्रय से जल निकासी की व्यवस्था उचित नहीं मिली। इसके बाद एडीएम ने स्थायी गोशाला की जमीन का भी निरीक्षण किया। एडीएम ने एक माह में इसका निर्माण किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

गोवशों की मौतों पर अयोध्या मिर्जापुर के आठ अफसर सस्पेंड कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई सीधी मुख्यमंत्री द्वारा की गई। जिसमें डीएम को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने गोआश्रय स्थलों की व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी है। गोआश्रय स्थलों में हो रही गोवश की मौत पर प्रशासन की सख्ती के बाद मंगलवार को एडीएम प्रशासन रामचंद्र स्वयं खरखौदा व लोहियानगर जांच करने पहुंचे। यहां खरखौदा गोआश्रय स्थल में व्यवस्था खराब हालत में मिली। यहां कई पशु मरणासन्न अवस्था में मिले। मौके पर पानी व चारे की व्यवस्था भी खराब मिली। बाद में पशु चिकित्सा अधिकारी को बीमार पशुओं के उपचार में लापरवाही नहीं करने तथा समय से इलाज करने की हिदायत दी। वहीं, बरसात के चलते गोआश्रय स्थल में होने वाले जलभराव को लेकर भी चिंता व्यक्त की तथा मौके पर मौजूद नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी को पशुओं को समय ये पानी व चारे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बरसात में गोआश्रय स्थल में होने वाले जलभराव से निपटने की भी व्यवस्था करें। चेतावनी दी कि यदि लापरवाही के चलते किसी गोवंश की मौत होती है तो उसकी जिम्मेदार नगर पंचायत होगी। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद एडीएम ने स्थायी गोशाला के लिए निर्धारित स्थल की जांच की। इसके बाद उन्हें लोहियानगर स्थित गोआश्रय स्थल पर भी भारी अव्यवस्था मिली। यहां चारे व पानी की उचित व्यवस्था नहीं थी। लोहियानगर की गोआश्रय स्थल में पशुओं के सही रखरखाव की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

लापरवाही के चलते यदि किसी भी गोआश्रय स्थल या गोशाला में पशु की मौत होती है तो इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रामचंद्र, एडीएम प्रशासन मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed