फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   adg inspection in kithor thana at three hour, in this duration he test the ability

एडीजी ने मेरठ के किठौर थाने में तीन घंटे किया निरीक्षण, दरोगाओं की काबिलियत परखी

Wed, 09 Sep 2020 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
adg inspection in kithor thana at three hour, in this duration he test the  ability
किठौर थाने का निरीक्षण करते एडीजी जोन।
किठौर(मेरठ)। एडीजी राजीव सभरवाल मंगलवार को किठौर थाने पहुंचे। उन्होंने कार्यालय, आवास, बैरक, मेस, कोविड केयर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


एडीजी राजीव सभरवाल मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे किठौर थाने पहुंचे। उन्होेंने कोविड डेस्क का निरीक्षण करते हुए सिपाहियों के रूटीन हेल्थ चेकअप की जानकारी ली। कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण करने के बाद थाना परिसर में खड़े वाहनों के सही से रखरखाव न करने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने वाहनों का सही से रखरखाव करने दिशा निर्देश दिए। इसके बाद भोजनालय कक्ष में पहुंचकर खाने की गुणवत्ता की जानकारी ली। मालखाना का भी निरीक्षण किया। एडीजी ने थाने के दरोगाओं की काबलियत को परखा और सभी से पिस्टल खोलकर दोबारा जोड़ने को कहा। दरोगा सर्वेश यादव ने सबसे पहले इसको पूरा किया, बाकी के प्रदर्शन पर एडीजी नाखुश दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी ने हवालात और कार्यालय का निरीक्षण किया। एडीजी ने थाने के सभी अभिलेखों की गहनता से जांच की। उनके साथ एडीजी आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी अजय साहनी, एसपी देहात अविनाश पांडेय, एसपी क्राइम रामअर्ज सिंह और प्रशिक्षु आईपीएस कृष्ण बिश्नोई, सीओ किठौर देवेश सिंह भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed