फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   adg, commishner meeting traffic system will maintain

अवैध टेंपो, डग्गामार बस और ई-रिक्शा पर एक जुलाई से पूरी तरह लगेगी पाबंदी

Thu, 15 Jun 2017 12:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Jun 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
adg, commishner meeting traffic system will maintain
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ट्रैफिक सिस्टम सुधारने के लिए बुधवार एडीजी और कमिश्नर की मीटिंग में अवैध टेंपो, डग्गामार बस और ई-रिक्शा पर एक जुलाई से पूरी तरह पाबंदी समेत कई फैसलों पर मुहर लगी। रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों के रूट भी निर्धारित होंगे। अवैध वाहनों के रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पुलिस मुनादी कराएगी। वहीं, हापुड़ अड्डा चौराहा और बेगमपुल चौराहे पर फुट ओवरब्रिज बनाने के लिए हरी झंडी मिल गई। 
विज्ञापन

एडीजी आनंद कुमार, कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार और आईजी रामकुमार ने मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के एसपी,सीओ ट्रैफिक की पुलिस लाइन में बैठक ली। इसमें रोडवेज और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। मेरठ जोन के जिलोें में बदहाल यातायात सिस्टम को बेहतर करने के लिए अधिकारियों में विचार विमर्श किया गया। दोनों अधिकारियों ने एसपी ट्रैफिक से जाम से जकडे़ शहरों की समस्या के बारे में जानकारी ली। उनके सुझाव भी पूछे। मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर के चौराहों और सड़कों पर अतिक्रमण, अवैध टेंपो, ई-रिक्शा जाम की सबसे बड़ी परेशानी बताई। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने कई बड़े फैसले लिए। इससे ट्रैफिक व्यवस्था को दो सप्ताह में सुधारने के पर्याप्त प्रयास किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


10 दिन अभियान और फिर कार्रवाई 
मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर शहर के 10-10 प्रमुख चौराहे चिह्नित किए जाएंगे। चौराहा और मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। 10 दिन तक मुनादी और पुलिस अभियान चलाएंगे। व्यापारियों को समझाया जाएगा। अतिक्रमण न हटाने पर पांच हजार का जुर्माना और फिर भी नहीं माने तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध करने वालों की गिरफ्तारी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब रजिस्टेशन वाले वाहन चलेंगे 
एडीजी आनंद कुमार ने बताया कि अवैध टेंपो, बस और ई-रिक्शा वालों को दो सप्ताह का समय दिया गया है। इसमें वह अपने अपने वाहनों को रजिस्टेशन करा लें। उनको जागरूक और जानकारी देने के पुलिस 30 जून तक मुनादी भी करेगी। एक जुलाई से केवल रजिस्टेशन वाले टेंपो और ई-रिक्शा ही चलेंगे। 

नियमों का पालन करना होगा 
कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार का कहना है कि शहरों में ट्रैफिक के नियमानुसार वाहन चलेंगे। बाइकों पर हेलमेट और कारों में सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होगा। चौराहों पर लालबत्ती लगाकर सिग्नल सिस्टम सुचारु होगा। नियमों का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्टैंड से ही यात्रियों को बैठाएं 
बैठक में रोडवेज के आरएम एसके बनर्जी भी थे। उन्होंने कहा कि रोडवेज बस अड्डों के अंदर से यात्रियों को बैठाया और उतरा जाएगा। अनुबंधित बस भी अपने स्टैंड पर ही रुकेगी। बीच में बस रोककर यात्रियों को बैठाया गया तो उनके खिलाफ रोडवेज खुद कार्रवाई करेगा। एसपी ट्रैफिक ने भैसाली बस अड्डे के सामने भी जाम की समस्या इसी कारणों से होना बताया। 

बड़ी कंपनियों से मिलेगा लाभ 
सीआरएस के तहत पांच करोड़ से अधिक मुनाफा करने वाली कंपनियों से रोड सुरक्षा और पर्याप्त संसाधनों की भरपाई करेंगे। मुनाफे का दो फीसदी पैसा यातायात में लगेगा तो ट्रैफिक की सूरत बदल जाएगी। इस मसले पर कमिश्नर ने हरी झंडी दे दी। कमिश्नर ने कहा कि हाईवे पर आम जनता को सुविधा देने के लिए इस पैसा का भरपूर फायदा किया जाएगा। 

यातायात में आने के लिए आवेदन मांगे 
ट्रैफिक में पुलिस की कमी की बात हुई। जिस पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यातायात में आने के लिए सिपाही और दरोगाओं से आवेदन मांगे जाएंगे। यातायात में आने के लिए जो इच्छुक हो वह तुरंत आवेदन कर सकता है। नियमानुसार उनकी पोस्टिंग की जाएगी।  


बेगमपुल और हापुड़ अड्डे पर बनेगा फुट ओवरब्रिज 
बेगमपुल और हापुड़ अड्डा चौराहे पर कमिश्नर ने फुट ओवरब्रिज बनाने के लिए हरी झंडी दे दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पैदल चलने वालों की संख्या इन दोनों चौराहों पर बहुत ज्यादा है। जिसके चलते कई बार जाम लगता है। वहीं, शाम को फुट ओवरब्रिज बनाने के लिए एमडीए वीसी योगेंद्र यादव ने दोनों चौराहों की इंजीनियर के साथ पैमाइश भी कराई। जुलाई के पहले सप्ताह में इस पर काम शुरू हो सकता है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed