फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Additional police force to be provided for CCSU security; entry of outsiders prohibited after 7 PM.

Meerut News: सीसीएसयू की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मिलेगा, शाम सात बजे बाद बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक

Thu, 15 Oct 2026 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Additional police force to be provided for CCSU security; entry of outsiders prohibited after 7 PM.
- एसपी सिटी ने दिया आश्वासन, सीसीटीवी निगरानी केंद्र और डिजिटल एंट्री से परिसर व छात्रावासों की सुरक्षा होगी मजबूत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस बल बढ़ाया जाएगा। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने विश्वविद्यालय प्रशासन को आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में परिसर और छात्रावासों की सुरक्षा को तकनीक आधारित बनाने, बाहरी लोगों के प्रवेश पर नियंत्रण और निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत शाम सात बजे के बाद सामान्य भ्रमण के लिए आने वाले बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए दिशा-निर्देश तैयार किए जाएंगे। बैठक में परिसर के प्रमुख स्थानों, प्रवेश द्वारों, कैंटीन और पार्किंग स्थलों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा केंद्रीकृत निगरानी केंद्र विकसित करने पर जोर दिया गया। मुख्य द्वारों पर पहचान पत्र की जांच, डिजिटल एंट्री और आगंतुकों का रिकॉर्ड रखने की व्यवस्था मजबूत की जाएगी। जरूरत के अनुसार टोकन आधारित प्रवेश प्रणाली की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी।
विज्ञापन

पार्किंग और छात्रावासों पर रहेगी नजर
परिसर में निर्धारित पार्किंग स्थल तय करने, मुख्य मार्गों को वाहनों से मुक्त रखने और अनधिकृत पार्किंग पर नियंत्रण के कदम उठाए जाएंगे। छात्रावासों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर निगरानी बढ़ाने के साथ पहचान सत्यापन और आगंतुकों का रिकॉर्ड रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया सामग्री का होगा सत्यापन
विश्वविद्यालय से संबंधित फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के मामलों में उनकी प्रामाणिकता और संदर्भ की जांच की जाएगी। सुरक्षा संबंधी सूचना मिलने पर तथ्यों का सत्यापन कर नियमानुसार कार्रवाई होगी। बैठक में पुलिस, होमगार्ड, आईटी टीम और सुरक्षा अधिकारियों के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले, सीओ सिविल लाइन दीक्षा भौरिया, कुलसचिव एके यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed