{"_id":"5fda693d8ebc3e3eb25308e9","slug":"addiction-of-drunk-driving-youth-sabotage-in-truck-meerut-news-mrt51596205","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत कार सवार युवकों का उत्पात, ट्रक में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत कार सवार युवकों का उत्पात, ट्रक में तोड़फोड़
विज्ञापन

मेरठ। ट्रक से साइड लगने के बाद कार सवार नशे में धुत युवकों ने बुधवार देर रात जमकर उत्पात मचाया और ट्रक में तोड़फोड़ की। इस पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को ट्रक चालक समेत थाने ले आई।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बच्चा पार्क चौराहे पर सड़क किनारे दिल्ली नंबर की एक कार में कुछ युवक मौजूद थे। कार चालक ने बिना पीछे देखे गाड़ी अचानक दौड़ा दी। इसके चलते पीछे से आ रहे ट्रक की साइड लग गई। इससे कार का बंपर निकल गया। इस पर सवार युवकों ने गाड़ी रोक दी और गाली गलौज कर ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो युवक नशे में थे। उन्होंने ट्रक चालक को नीचे खींच लिया और मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव में जो भी आया, उससे मारपीट की गई। इसके चलते सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसकी जानकारी पाकर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची और युवकों को ट्रक चालक समेत थाने ले आई। युवकों ने अपना नाम गौरव, राजकुमार, कुशल एवं मुकुल निवासी बुलंदशहर बताए। ये हरिद्वार से शादी समारोह से लौट रहे थे। वहीं, ट्रक चालक ने अपना नाम जुनैद बताया। पुलिस ने युवकों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा दिया है।