{"_id":"6a36ab073367d07b770d0256","slug":"action-will-be-taken-against-negligent-officials-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112751-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
Sat, 20 Jun 2026 08:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 20 Jun 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
सरधना। तहसील सरधना में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 56 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में चकरोड से अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश कराने, पेंशन स्वीकृत कराने सहित पुलिस, राजस्व, समाज कल्याण, विकास एवं चकबंदी विभाग से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि सभी मामलों में नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। इस अवसर पर एसएसपी अविनाश पांडेय, सीडीओ नूपुर गोयल, अपर जिलाधिकारी (भू-अध्याप्ति) नवीन चंद्र, एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर मौजूद रहे।