{"_id":"68cee8e00ac5793b7d01b848","slug":"action-will-be-taken-against-negligence-in-electrical-works-chief-engineer-meerut-news-c-72-1-mct1009-140921-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कार्यों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : मुख्य अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कार्यों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : मुख्य अभियंता
विज्ञापन
- बिजलीघरों पर किए जा रहे विद्युत सुधार कार्य का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से सभी 14 जिलों में अनुरक्षण माह के तहत मरम्मत व बिजली सुधार कार्य कराए जा रहे हैं। यह माह 15 सितंबर से लेकर 14 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। इसी क्रम में शनिवार को यहां मेरठ में मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा ने शहर क्षेत्र के कई बिजलीघरों पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने इस्लामाबाद बिजलीघर क्षेत्र में अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत सुधार कार्यों में कोई लापरवाही न बरती जाए। अगर लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
उन्होंने लिसाड़ी गेट, श्यामनगर, हापुड़ रोड, रंगोली, शास्त्रीनगर समेत कई बिजलीघरों में जाकर बिजली व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता और अवर अभियंताओं को सभी सुधार कार्य तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा फाल्ट से संबंधित जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनका निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने 11 केवी और 33 केवी लाइनों में किए जाने वाले कार्यों को जल्द से जल्द करने को कहा। इस मौके पर अधिशासी अभियंता विपिन कुमार, अधिशासी अभियंता महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
आज कई इलाकों में नहीं रहेगी बिजली
मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण रविवार को शहर के कई इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। उद्योगपुरम-1 व 2 उपसंस्थान में, मेडिकल कालेज, सिविल लाइन क्षेत्र और गंगानगर तृतीय, अमन विहार उपसंस्थान क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सदर व बेगमपुल क्षेत्र में सुबह 11:30 से दोपहर 3:30 तक बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा पीएल शर्मा अस्पताल क्षेत्र में सुबह 9 से 12, घंटाघर के केसरगंज, दिल्ली रोड पर सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक, सदर के रजबन, शिवचौक में सुबह आठ से सुबह 11 तक, रेलवे रोड के देवपुरी, आनंदपुरी, प्रेमपुरी, जैन नगर में 12 से 1, मंगलपांडे नगर के हनी गोल्फ, प्रेमप्रयाग, डिग्गी में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक, सेंट लुक्स के नंगला भट्टू, प्रभात नगर साकेत, विवि के प्रगति नगर, सूर्या नगर, फूलबाग कालोनी, हंस चौराहा पर सुबह 11 से दोपहर एक तक बिजली नहीं रहेगी। जाकिर कालोनी में सुबह 10 से 12 तक, कंकरखेड़ा देहात और शहर, सैनिक विहार, डिफेंस एन्क्लेव, पल्लवपुरम एक, दो और सोफीपुरम क्षेत्र में सुबह 10 से 12 के बीच बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।