फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Action on illegal liquor mafia destroyed thousands of liters

अवैध शराब माफियाओं पर कार्रवाई, हजारों लीटर लहन नष्ट किया

Sun, 29 Dec 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Action on illegal liquor mafia destroyed thousands of liters
अवैध शराब माफियाओं पर कार्रवाई, हजारों लीटर लहन नष्ट किया
विज्ञापन

हस्तिनापुर। आबकारी विभाग और थाना पुलिस ने शनिवार को खादर क्षेत्र के दर्जनों गांव में अभियान चलाकर अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने ड्रम में भरा हजारों लीटर लहन नष्ट किया। परंतु पुलिस के हत्थे कोई भी शराब माफिया नहीं चढ़ सका।

आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अतुल त्रिपाठी व थाना पुलिस के एसएसआई महेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ खादर क्षेत्र के गांव लतीफपुर, रिठौरा कला, बमरौली आदि के जंगलों में अभियान चलाया, जिसमें थाना पुलिस और आबकारी विभाग के लोगों को लगभग आधा दर्जन भट्टियां दहकती नजर आई। परंतु आबकारी विभाग के पहुंचने से पहले ही शराब माफिया भट्टियों को छोड़कर जंगल से फरार हो गए। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अतुल त्रिपाठी के अनुसार इस अभियान में जगह-जगह मिले लगभग 15 हजार लीटर लहन को थाना पुलिस की मदद से नष्ट किया गया। हालांकि, कोई भी शराब माफिया टीम के हाथ नहीं लग सका। मौके पर सभी भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि खादर क्षेत्र में समय-समय पर अभियान चलाए जा रहे हैं अवैध कच्ची शराब बनाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed