फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   acid attack victim will be honored in delhi

तेजाब पीड़िताओं का दिल्ली में होगा सम्मान

Sat, 07 Mar 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
acid attack victim will be honored in delhi
तेजाब पीड़िताओं का दिल्ली में होगा सम्मान
विज्ञापन

मेरठ। किसान ट्रस्ट व जिला एथलेटिक संघ द्वारा 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित होने वाली 5-के रन फार एसिड अटैक सर्वाइवर के स्थगन को लेकर शुक्रवार को प्रेसवार्ता हुई। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रेसवार्ता के दौरान किसान ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी भोला शंकर ने बताया रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व ट्रस्ट के अध्यक्ष जयंत चौधरी की मुहिम यूथ फिटनेस इनिशिएटिव के तहत मेरठ में 5 किमी. दौड़ का आयोजन होना था, लेकिन कोरोना वायरस और स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पांच एसिड पीड़िता आगरा की रुकैया व मधु कश्यप, मेरठ की गीता राजपूत, हुस्नारा मोती सलमानी, हापुड़ की कुमारी नीदा को 1-1 लाख रुपये सम्मानित राशि के तौर पर दिए जाने थे। ऐसे में अब यह सम्मान कार्यक्रम 8 मार्च को ही किसान ट्रस्ट कार्यालय दिल्ली पर होगा, जहां पांचों एसिड अटैक पीड़िताओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दौड़ में प्रतिभाग करने के लिए अभी तक ऑफलाइन व ऑनलाइन 2572 युवाओं ने पंजीकरण कराया है, जिसके लिए उन्होंने 200 रुपये जमा कराए थे। ऐसे में ये धावक अपनी राशि संबंधित केंद्र से वापस ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकृत खिलाड़ियों का डाटा किसान ट्रस्ट और जिला एथलेटिक संघ के पास सेव रहेगा। कोरोना और स्वाइन फ्लू का असर कम होने या समाप्त होने के बाद दौड़ का आयोजन जरूर होगा। जिसके लिए पंजीकृत खिलाड़ियों से संपर्क साधा जायेगा।
विज्ञापन

पश्चिम उप्र के कई जिलों में हुए पंजीकरण
दौड़ के डायरेक्टर व अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रमोद कुमार ने बताया मेरठ, बड़ौत, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हापुड़ सहित पउप्र के कई जिलों में खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। दौड़ में शामिल होने के लिए पीटी उषा का कार्यक्रम भी तय था। प्रेसवार्ता के दौरान सभी सदस्यों ने मुंह पर मास्क पहनकर कोरोना व स्वाइन फ्लू से बचने का संदेश भी दिया। प्रेसवार्ता में जयंत चौधरी के निजी सचिव आशुतोष अवस्थी, रालोद प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, यूथ फिटनेस इनिशिएटिव के संयोजक डॉ. विक्रांत जावला, रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव, राष्ट्रीय सचिव मुकेश जैन, जिला एथलेटिक संघ सचिव अनु कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed