फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Acid attack incident found false in investigation

Meerut News: जांच में झूठी निकली तेजाब हमले की घटना

Thu, 14 Mar 2024 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Acid attack incident found false in investigation
सेवानिवृत्त पीएसी के जवान और उसकी बेटी ने लगाया गया था तेजाब फेंकने का आरोप
विज्ञापन

बेटी के ससुराल पक्ष के सात लोगों को बनाया था आरोपी, जांच में सभी घटनास्थल से दूर मिले

संवाद न्यूज एजेंसी
चंदक (बिजनौर)। सेवानिवृत्त पीएसी के जवान और उसकी शादीशुदा बेटी पर तेजाब से हमले की घटना झूठी पाई गई है। मंडावर पुलिस ने जांच में पाया कि बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों को फंसाने के लिए यह षड्यंत्र रचा था।
मंडावर के मोहल्ला आचारजान निवासी सेवानिवृत्त पीएसी के जवान ओसाफ अली नौ मार्च 2024 को अपनी बेटी सोबिया अंजुम को लेकर बिजनौर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना दी गई कि मंडावर से निकलते ही बिजनौर मार्ग पर अचार फैक्टरी के नजदीक कुछ लोगों ने उन दोनों पर तेजाब से हमला कर दिया है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया था कि उसकी बेटी सोबिया अंजुम का विवाह 14 वर्ष पूर्व मुरादाबाद निवासी जईम अहमद से हुआ था। अब सोबिया और उसके पति जैईम अहमद के बीच विवाद कोर्ट में चल रहा है। आरोप लगाया था कि बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों ने ही तेजाब फेंका है।
विज्ञापन

इस प्रकरण में मंडावर पुलिस ने गहनता से जांच की। थाना प्रभारी रवि तोमर ने बताया कि जांच में पाया कि पिता-पुत्री ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए यह षड्यंत्र रचा था। इस प्रकरण में नामजद कराए गए सात लोगों में से पांच उस समय जनपद से बाहर थे, जबकि बाकी दो लोग घटनास्थल से लगभग 40 किमी दूर थे। पीड़ित पक्ष द्वारा झूठी घटना दर्शाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed