फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accused run away from police custudy

हथकड़ी लगा आरोपी पुलिस कस्टडी से भागा, पुलिस बोली जमानत दी

Thu, 21 Oct 2021 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
accused run away from police custudy
हथकड़ी लगा आरोपी कस्टडी से भागा, बाद में पकड़ा
विज्ञापन

मेरठ। रेलवे रोड थाने से हथकड़ी लगा आरोपी मंगलवार देर रात पुलिस कस्टडी से भाग गया। छह घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे पकड़ा। पुलिस का दावा है कि आरोपी भागा नहीं है, उसको थाने से जमानत देकर उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दिया था। कस्टडी से भागनेे की सूचना सही नहीं है।
रेलवे रोड थाना क्षेत्र के साठे वाली गली पूर्वा हाफिज अब्दुल करीम निवासी शाहनवाज को मंगलवार रात चोरी के मामले में पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए दो पंखे बरामद किए हैं। बताया जा रहा है मंगलवार देर रात वह हथकड़ी समेत थाने से फरार हो गया। पुलिस वालों को भनक लगी तो आरोपी की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन

देर रात तक पुलिस उसकी तलाश करती रही। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने उसे महताब मोहल्ले के पास से पकड़ गया। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि आरोपी को थाने से जमानत दी गई। आरोपी पुलिस की कस्टडी से भागा था, यह महज अफवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed