फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of withdrawing money by changing ATM card arrested

Meerut News: एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Aug 2023 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Accused of withdrawing money by changing ATM card arrested
मेरठ। धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने के दो आरोपियों को परतापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से दो एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी जाहिद निवासी कौल और फुरकान निवासी फतेउल्लापुर को गगोल रोड के पास गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह धोखाधड़ी से लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर उनके खातों से रुपये निकाल लेते थे। ऐसी कई घटनाओं को उन्होंने अंजाम दिया। दोनों केे खिलाफ लूट, चोरी और धोखाधड़ी के कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। दोनों आरोपियाें का पुलिस ने चालान कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

----------
फूड डिलीवरी बॉय से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
मेरठ। फूड डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट के आरोपी को थाना लिसाडी गेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भूरा उर्फ सादमान निवासी हरी मस्जिद लिसाडी गेट के खिलाफ जाग्रति विहार निवासी नवीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी ने नवीन और उसके दोस्त रितिक चौधरी के साथ मारपीट की थी। संवाद
विज्ञापन

-----------
आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
मेरठ। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को लिसाडीगेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रिहान मलिक निवासी हरी मस्जिद समर गार्डन के पास से मोबाइल भी बरामद किया। आरोपी का चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed