फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of negligence on UP police, and young man committed suicide

पुलिस के रवैये से तंग युवक ने की आत्महत्या, हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम, जबरदस्त हंगामा

Mon, 17 Sep 2018 05:54 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 17 Sep 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
Accused of negligence on UP police, and young man committed suicide
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

यूपी पुलिस के रवैये से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कराने की मांग की है। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन

ये है पूरा मामला
यूपी के मेरठ जिले में एक विवाहित महिला लापता हो गई थी। जिसकी रिपोर्ट लिखवाने के लिए देवर सुमित अपने बड़े भाई के साथ पुलिस चौकी पर पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान चौकी इंचार्ज उपेंद्र मलिक ने पीड़ित परिजनों के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट कर दी। पुलिस के इस रवैये से तंग आकर सुमित ने आत्महत्या कर ली। इससे परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया। साथ ही पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित परिजनों ने मोदीपुरम फ्लाईओवर चौकी के सामने मृतक सुमित का शव रखकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज उपेंद्र मलिक को सस्पेंड करने की मांग की। 

बता दें कि मृतक का शव मीरापुर थाना क्षेत्र के पास देवल में देर रात मिला था, जिसे लेकर परिजन सुबह मोदीपुरम चौकी पर पहुंचे और यहां पर इंचार्ज को सस्पेंड कराने की कार्रवाई की मांग की। 

इस दौरान ग्रामीणों ने कुछ वाहनों में भी तोड़फोड़ की भी कोशिश की। इसके सीओ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की सीओ के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक जाम लगाए रखा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed