फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of misconduct and abortion in Sardhana kicked out of village for three years

पंचायती फरमान: सरधना में दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी तीन साल के लिए गांव से बाहर, दो लाख का जुर्माना

Wed, 07 Apr 2021 10:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 07 Apr 2021 10:36 AM IST
विज्ञापन
Accused of misconduct and abortion in Sardhana kicked out of village for three years
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म और उसका गर्भपात कराने के आरोपी युवक को पंचायत ने तीन साल के लिए गांव से निकाल दिया है। आरोपी पर दो लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है।

विज्ञापन


किशोरी और आरोपी अलग-अलग समुदाय से होने के कारण गांव में तनाव है। सोमवार रात में बैठी पंचायत ने गर्भपात करने वाले झोलाछाप पर भी 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। हालांकि झोलाछाप फरार है। दुष्कर्म के आरोपी ने पंचायत के फरमान के बाद रात में ही गांव छोड़ दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर दूसरे समुदाय की किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर गर्भवती करने का आरोप है। दो दिन पहले तबीयत खराब होने पर किशोरी के परिजनों ने उसे गांव के ही झोलाछाप को दिखाया। जांच में वह तीन माह की गर्भवती निकाली। परिजनों ने आरोपी युवक पर दबाव बनाया तो उसने सच्चाई कुबूल कर ली। इसके बाद परिजनों ने किशोरी का गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा है। मामले को लेकर तनाव बढ़ने पर सोमवार रात गांव में पंचायत शुरू हुई। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के आरोपी के साथ झोलाछाप पर भी कार्रवाई की मांग की। करीब तीन घंटे चली पंचायत में आरोपी पर दो लाख रुपये का अर्थदंड और तीन साल के लिए गांव से निकालने का फरमान सुनाया गया।

जांच कर कार्रवाई की जाएगी
सरधना के सीओ आरपी शाही का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसी घटना हुई है तो जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed