फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of killing husband by feeding him poisonous substance

जहरीला पदार्थ खिलाकर पति की हत्या करने का आरोप

Thu, 22 May 2025 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing husband by feeding him poisonous substance
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव रतौली निवासी गौरव (31) पुत्र जितेंद्र की पत्नी ने गांव के ही आरोपियों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी मनीषा ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मनीषा ने तहरीर में बताया कि गांव निवासी आरोपियों की उसके पति गौरव के पास मंगलवार की सुबह कॉल आई थी। आरोपियों ने उसके पति से रुपयों की मांग की थी। आरोपी उसके पति को अपने साथ कहीं ले जाने की बात कर रहे थे। गौरव ने आरोपियों के साथ जाने से इन्कार किया तो आरोपी उसे घर पर बुलाने आ गए। इसके बाद उसका पति आरोपियों के साथ चला गया। शाम को जब गौरव घर वापस आया तो उसे उल्टी होने लगी। तबीयत खराब होते देख परिजनों ने उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप है कि आरोपियों ने गौरव को खाने में जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या की है। बताया कि रुपयों के लेनदेन को लेकर आरोपी उसके पति से रंजिश रखते हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed