फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of cross voting in Rajya Sabha elections, MLA Sahender singh removed from the party

राष्ट्रीय लोकदल विधायक पार्टी से निष्कासित, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का लगा आरोप

Sat, 24 Mar 2018 07:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 24 Mar 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
Accused of cross voting in Rajya Sabha elections, MLA Sahender singh removed from the party
रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोपों से घिरे छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला को राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष अजित सिंह ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। राज्यसभा चुनाव में पार्टी के निर्देश के विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाया गया। बागपत से सहेंद्र सिंह प्रदेश में रालोद के इकलौते विधायक थे। 

विज्ञापन


शुक्रवार को हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा के नौ उम्मीदवार जीते, जबकि बसपा के भीमराव अंबेडकर को हार का सामना करना पड़ा था। हार की वजह क्रॉस वोटिंग रही। जिन विधायकों ने संभावित क्रॉस वोटिंग की, उनमें छपरौली सीट से रालोद के विधायक सहेंद्र सिंह रमाला का नाम भी चर्चा में रहा। शनिवार को दिनभर पर रालोद ने प्रकरण पर मंथन किया। रालोद अध्यक्ष अजित सिंह ने दोपहर बाद सहेंद्र सिंह रमाला को पार्टी से निष्कासित कर दिया। रालोद अध्यक्ष ने यह भी कहा कि राज्यसभा चुनाव में पार्टी के निर्देशों के विरुद्ध कार्य करने के चलते यह कार्रवाई की गई है। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने निष्कासन की पुष्टि की है।

विज्ञापन

हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु रिश्ते में हैं समधी

Accused of cross voting in Rajya Sabha elections, MLA Sahender singh removed from the party
छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला

रमाला गांव के रहने वाले सहेंद्र सिंह चौहान 2017 विधानसभा चुनाव में छपरौली से रालोद के पहली बार विधायक बने थे। इससे पहले 2014 में वह भाजपा से लोकसभा चुनाव में बागपत सीट से दावेदार थे लेकिन मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर डा. सत्यपाल सिंह का नाम बागपत से फाइनल होने के बाद उनका टिकट कट गया और सहेंद्र सिंह रालोद में शामिल हो गए। सहेंद्र सिंह रमाला चंडीगढ़ में बिजनेस करते हैं। हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु रिश्ते में उनके समधी लगते हैं। कैप्टन अभिमन्यु के भाई वृतपाल सिंधू की बेटी की शादी पिछले वर्ष ही रालोद विधायक के बेटे के साथ हुई थी।

सहेंद्र सिंह ने बचाया था रालोद का खाता
पिछले विधानसभा चुनाव में सहेंद्र सिंह रमाला ने ही छपरौली सीट से रालोद का खाता बचाया था। अन्य सभी सीटों पर रालोद के उम्मीदवार पराजित हो गए थे। निष्कासन के बाद रालोद के हिस्से में अब एक भी विधायक नहीं है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed