फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused culprits looted the jewelery with millions of rupees in Bijnor

यूपी: हथियारों से लैस बदमाशों ने डाला डाका, नगदी समेत लाखों के जेवर लेकर फरार

Tue, 04 Sep 2018 08:43 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 04 Sep 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
Accused culprits looted the jewelery with millions of rupees in Bijnor
लूट के बाद जानकारी देते पीड़ित परिजन - फोटो : अमर उजाला

यूपी में बिजनौर जिले के कोतवाली-नहटौर रोड स्थित पित्तानेहड़ी में सात बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर 30 हजार रुपये और करीब आठ लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद मोहल्ले वालों ने उन्हें बंधन मुक्त कराया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।   

विज्ञापन

   
कोतवाली-देहात नहटौर रोड पर गांव पित्तानहेड़ी निवासी मोहम्मद अकरम के पुत्र अनवार, मनव्वर व सनबर मुंबई में रहकर अपना बेकरी का कारोबार करते हैं। तीनों में से दो की पत्नी गुलशन पत्नी अनवार व शाइस्ता पत्नी मुन्नवर अपने पति के साथ मुंबई चली गईं। सनबर की पत्नी नगमा ईद के कुछ दिन बाद से अपने मायके गई हुई थी। 
विज्ञापन


सोमवार की रात मोहम्मद अकरम अपनी पत्नी बतुल, नहटौर क्षेत्र के गांव फुलसंदा निवासी अपनी बेटी शबनम व उसके बच्चे सुमैय्या, मुरसलीन, अफीफा व कैफिया के साथ अकरम के घर पर सो रहे थे। रात में एक बदमाश दीवार फांद कर घर के अंदर घुस गया और उसने घर का मुख्य दरवाजा खोल दिया। अन्य छह सशस्त्र बदमाश भी घर में घुस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सभी परिवारजनों को हथियारों से आतंकित कर एक कमरे में बंद कर दिया। दो बदमाश उनके पास खड़े रहे। अन्य पांच बदमाशों ने घर में रखे 30 हजार रुपये नगद, 26 तोला सोने के जेवरात व दो किलो चांदी के जेवरात लूटकर परिवार को कमरे में बंधकर फरार हो गए। बदमाशों के चले जाने के बाद परिजनों ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने आवाज सुनकर पहुंचे और कमरे में बंद सभी परिजनों को बाहर निकाला।

पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मोहम्मद अकरम ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed