फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused Ayan has been identified and he were drinking hookah to minor girls in restaurant in Meerut

नाबालिग लड़कियों को हुक्का पिलाने वाले की पहचान, छेड़छाड़ के मामले में पहले भी जेल जा चुका है अयान

Mon, 10 Aug 2020 01:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 10 Aug 2020 01:19 PM IST
सार

  • डगआउट कैफे में नाबालिग लड़कियों को हुक्का पिलाने वाला निकला शास्त्रीनगर का अयान
  • शास्त्रीनगर सेक्टर-11 निवासी मनचला अयान पहले भी छेड़छाड़ में जा चुका है जेल
  • दो दिन पहले डगआउट कैफे के हुक्का बार के वीडियो हुए थे वायरल
  • नौचंदी पुलिस ने अयान को पहले से दर्ज मुकदमे में नामजद आरोपी बनाया

विज्ञापन
Accused Ayan has been identified and he were drinking hookah to minor girls in restaurant in Meerut
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में डग आउट कैफे एंड रेस्टोरेंट में नाबालिग लड़कियों को हुक्का पिलाने वाले आरोपी की पहचान अयान (20 वर्ष) निवासी शास्त्रीनगर सेक्टर-11 के रूप में हुई है। वह छेड़छाड़ के मामले में जेल भी जा चुका है। नौचंदी पुलिस ने पूर्व में दर्ज मुकदमे में अयान को नामजद आरोपी बनाया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


गढ़ रोड शास्त्रीनगर स्थित डगआउट कैफे में दो नाबालिग लड़कियों को हुक्का पिलाते युवक के शुक्रवार को वीडियो वायरल हुए थे। नौचंदी पुलिस ने इस मामले में कैफे में ताला लगाकर लीपापोती कर दी थी। लेकिन वायरल वीडियो का एडीजी जोन और आईजी रेंज ने संज्ञान लिया था। जिसके बाद नौचंदी पुलिस ने कैफे मालिक सुमित चौधरी और मैनेजर अविनाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार को पुलिस ने हुक्का पिलाने वाले आरोपी की पहचान अयान निवासी शास्त्रीनगर सेक्टर-11 के रूप में कर उसे नामजद आरोपी बना लिया। इंस्पेक्टर नौचंदी का कहना है कि पता चला है कि अयान अपने रिश्तेदार के यहां लिसाड़ी गेट में रहता है। उसकी सभी जगहों पर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


नौचंदी पुलिस ने ही भेजा था जेल
नौचंदी पुलिस के अनुसार आरोपी अयान को एक सितंबर को छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोप था कि अयान ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। छात्रा के परिजनों के विरोध करने पर अयान ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके अलावा भी अयान कई लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। वह छेड़छाड़ की सबसे ज्यादा घटनाएं पॉश शास्त्रीनगर इलाके में कर रहा है। लेकिन हैरानी की बात है कि नौचंदी पुलिस की हिट लिस्ट में अयान का नाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हुक्का बार में अश्लीलता की हद पार... धुएं में उड़ रहा कानून, आपत्तिजनक सामान बरामद, देखिए तस्वीरें

बड़ी वारदात का इंतजार कर रही पुलिस 
बताया जाता है कि अयान नाबालिग लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाता है। नशा कराता है और फिर उनके साथ मौज मस्ती करता है। अयान कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। बताया गया कि अयान का डग आउट कैफे में नाबालिग लड़कियों को हुक्का पिलाने का वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ था, जो उससे दो दिन पहले बुधवार का बताया जा रहा है। लेकिन नौचंदी पुलिस ने शुक्रवार को भी अयान को पहचानने के बावजूद इस मामले को दबाने की कोशिश की थी। बताया तो यहां तक जाता है कि थाने के कुछ पुलिसकर्मियों की अयान से सांठगांठ है। जिसके चलते उसे शुक्रवार को ही गिरफ्तार नहीं किया, जबकि वह थाना क्षेत्र में ही रहता है। लगता है कि पुलिस को बड़ी वारदात होने का इंतजार है।  

होटल और रेस्टोरेंट बने नशा कराने के अड्डे 
शहर के पॉश इलाकों में होटल और रेस्टोरेंट नशा कराने के अड्डे बन गए हैं। नाबालिग लड़के-लड़कियों को होटलों में नशा कराकर उनका भविष्य अंधकार में डालने की साजिश चल रही है। सदर, आबूलेन, शास्त्रीनगर और लालकुर्ती थाना क्षेत्र के अलावा हाईवे के होटलों में भी पुलिस की सांठगांठ से हुक्का बार चल रहे हैं। 

हाईकोर्ट पहुंच चुका मामला
आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना ने मेरठ में चल रहे हुक्का बार को लेकर हाईकोर्ट में रिट दायर की थी, जिसमें दो तारीख लग चुकी हैं। लॉकडाउन के चलते सुनवाई नहीं हो सकी है। 

अयान को जल्द गिरफ्तार करेंगे 
डग आउट के वायरल वीडियो में नाबालिग लड़कियों को हुक्का पिलाने वाले युवक की पहचान अयान के रूप में हुई है। जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - संजीव देशवाल, सीओ सिविल लाइन

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed