फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused arrested with gun for firing on farmer

Meerut News: किसान पर फायरिंग करने के मामले में बंदूक सहित आरोपी पकड़ा

Mon, 02 Feb 2026 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested with gun for firing on farmer
परीक्षितगढ़। खादर क्षेत्र के गंगा पार स्थित खेत की रखवाली कर गांव नीमका निवासी किसान जोनी रविवार रात एक व्यक्ति ने अपनी बंदूक से फायर कर दिया। हाथ व पेट में गोली लगने से पीड़ित घायल हो गया। पुलिस ने घायल किसान को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल भर्ती कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर बंदूक बरामद की है।
विज्ञापन

गांव नीमका निवासी किसान जोनी रविवार रात गंगा पार स्थित अपने खेत पर फसल की रखवाली कर रहा था। तभी एक व्यक्ति ने अपनी बंदूक से खेत पर फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर जोनी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। तभी एक गोली उसके बाएं हाथ व पेट में लग गई। जिससे वह जमीन पर गिर गया। इस दौरान गांव के लक्क और मोनू ने उक्त आरोपी को बंदूक सहित दबोच कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल जोनी को घायलावस्था में मेड़िकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जसवंत पुत्र रामपाल निवासी पट्टी खादर थाना मंडी धनौरा जनपद अमरोहा बताया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अवैध बंदूक और दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed