फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accused arrested who beaten ATM gaurd

एटीएम के गार्ड से मारपीट करने वाला गिरफ्तार

Tue, 07 Sep 2021 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
accused arrested who beaten ATM  gaurd
एटीएम के गार्ड से मारपीट करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ कॉलेज के पास रविवार आधी राम एटीएम के गार्ड से मारपीट करने वाले आरोपी युवक जनित जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
लालकुर्ती थाना क्षेत्र में राजलोक बिल्डिंग में आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम है। रविवार आधी रात एक युवक एटीएम पर पहुंचा। इससे रुपये न निकलने पर उसने गार्ड से अभद्रता की। गार्ड ने विरोध किया तो युवक धमकी देकर वहां से चला गया। इसके 20 मिनट के बाद कई युवक दो गाड़ियों से पहुंचे। इनमें एक युवक ने गार्ड से मारपीट की। इसके बाद एटीएम में लूट का शोर मच गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुछ युवकों की नजर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों पर पड़ गई और वह युवक को जबरन वहां से ले गए। युवकों की गतिविधि सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस ने पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सोमवार सुबह फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक कार का नंबर बरामद कर उसके मालिक की पहचान कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार शास्त्री नगर निवासी सुखबीर सिंह नागर की निकली। पुलिस ने संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह अपनी गाड़ी बेच चुके हैं। दूसरे व्यक्ति से फोन पर संपर्क हुआ तो पता चला कि वह भी शास्त्री नगर निवासी कृष्णा को कार बेची गई है। पुलिस ने कृष्णा से संपर्क किया। सख्ती से पूछताछ में पूरा घटनाक्रम सामने आ गया। आरोपी युवक की पहचान रजबन निवासी जतिन जैन पुत्र राजू जैन के रूप में हुई है। कुछ ही देर में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
----
लूटपाट नहीं, मारपीट की घटना
- इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह ने बताया कि आरोपी जतिन जैन देर रात अपने दोस्तों के साथ एक बर्थ-डे पार्टी से आया था। रुपये निकालने के लिए रुका और उसकी गार्ड से नोकझोंक हो गई। बाद में उसने भाई को फोन कर दिया। पार्टी में मौजूद सभी युवक वहां आ गए। इसी दौरान गार्ड से मारपीट कर दी गई। हालांकि इतने युवक बुलाने के पीछे की मंशा को लेकर अब भी सवाल उठ रहे हैं।

--
एटीएम पर गार्ड से मारपीट की गई थी, लूटपाट के प्रयास जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। अन्य युवकों की भूमिका की भी जांच होगी। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed