फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accusation, argued from police station head

मेरठ: पुलिस से साठगांठ का आरोप, एसओ से नोकझोक, हंगामा

Sat, 06 Jul 2019 02:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 06 Jul 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
accusation, argued from police station head
मेरठ------दौराला थाने मे थाना ईचज रितेश कुमार का घिरव करते खेड़ी गाव के ग्रामीण - फोटो : LAWARD
दौराला क्षेत्र के खेड़ी निवासी युवक दोस्तों के साथ सरधना गंगनहर में नहाने गया था। वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से सांठगांठ में लगी है। जिसको लेकर शुक्रवार को दौराला थाने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान एसओ से नोकझोक भी हुई। किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर शांत किया गया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार खेड़ी गांव निवासी मोहित दोस्तों के साथ एक सप्ताह पूर्व सरधना गंगनहर में नहाने गया था। शाम तक वापस नहीं लौटा। आरोप है कि उसके दोस्तों ने देररात मोहित के डूबने की खबर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने इस मामले में मोहित के तीन दोस्त विकास, प्रवेश, अंकित के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें विकास ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। वहीं पुलिस ने दो आरोपी अंकित, प्रवेश को हिरासत में लिया हुआ है।

शुक्रवार परिजन ग्रामीणों के साथ थाने पर पहुंच गए परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से साठगांठ करने में लगी है। जिस पर ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। एसओ दौराला रितेश कुमार की ग्रामीणों से नोकझोक हुई। आरोप लगाया कि पुलिस ने दबाव के चलते आरोपियों पर कार्रवाई करने से बच रही है। पीड़ित पक्ष ने चेतावनी दी कि अगर तीन दिन में कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

एसओ रितेश कुमार ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जेल भेजा जाएगा। जांच में अगर कोई निर्दोष पाया जाता है तो वह उसे जेल नही भेजेंगे। एसओ ने ग्रामीणों को सरेंडर करने वाले आरोपी को रिमांड पर लाने के साथ लापता की तलाश करने और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed