{"_id":"5e2a05d98ebc3e7d5c425943","slug":"accidents-killed-three-six-injured-meerut-news-mrt4654377199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों ने ली तीन की जान, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों ने ली तीन की जान, छह घायल
विज्ञापन
मेरठ-गढ़ मार्ग पर गांव शौल्दा के पास आपस में भिड़ीं रोडवेज की बसें।
- फोटो : KITHOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहसूमा/जानीखुर्द/किठौर। मेरठ-पौड़ी राजमार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क में गड्ढों के कारण ट्राली पलट गई। इसमें एक युवक की दबने से मौत हो गई। वहीं मेरठ-बागपत मार्ग पर डालूहेड़ा के निकट बुधवार रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। एक बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, मेरठ-गढ़ मार्ग पर शौल्दा के पास रोडवेज की दो बसों की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में छह यात्री घायल हो गए। घायलों को मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में जाजमऊ जेके कालोनी फ्लाईओवर पर पिकअप ने सरूरपुर के पथौली गांव निवासी पीआरवी बाइक सवार सिपाही को कुचल दिया। इसके बाद पिकअप में फंसे सिपाही करीब 300 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे में सिपाही की मौत हो गई।
मुजफ्फरनगर के थाना सिखेड़ा के गांव बिहारी निवासी फुरकान ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह साथी इकरामुद्दीन (40) के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर बहसूमा में गन्ने की खोई लेने जा रहा था। मेरठ-पौड़ी मार्ग पर हरियाली पेट्रोल पंप के पास सड़क में गड्ढे के कारण ट्राली पलट गई। इकरामुद्दीन ट्राली के नीचे दब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इकरामुद्दीन को ट्राली के नीचे से निकालकर हस्तिनापुर सीएचसी भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान इकरामुद्दीन की मौत हो गई। मृतक के परिजन बिना कार्रवाई के शव ले गए।
गांव सुनहैड़ा जिला बागपत निवासी सचिन पुत्र नंदकिशोर (23) बुधवार रात बाइक लेकर मेरठ जा रहा था। मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव डालूहेड़ा के नजदीक अज्ञात बाइक सवार ने सचिन की बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सचिन की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक में मिले कागजों से पता लेकर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने जानी थाने में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मेरठ-गढ़ मार्ग पर पूर्वाह्न 11 बजे गांव शौल्दा के पास गढ़मुक्तेश्वर डिपो की दो बसों में कार को बचाने के प्रयास में टक्कर हो गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बसों में सवार लोगों को निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे में घायल राखी पुत्री करतार सिंह, शर्मिष्ठा पत्नी सुशील त्यागी निवासी वेरा स्याना, प्रवेश पुत्र शीशपाल, शीशपाल पुत्र नानकचंद निवासी गढ़मुक्तेश्वर, मनोज त्यागी पुत्र सुरेश त्यागी निवासी खिलवाई, नितिन पुत्र चंद्रपाल निवासी लोटी को अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को मेरठ रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओवरटेक के चलते वाहनों की जोरदार भिंड़त हुई। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। पुलिस ने दोनों बसों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है।
रोडवेज ने दी तात्कालिक सहायता राशि
मेरठ। गढ़ रोड स्थित शौल्दा गांव के पास हुई रोडवेज बसों की भिड़ंत में घायल हुए यात्रियों को रोडवेज ने तात्कालिक सहायता प्रदान की। वहीं, दोनों चालकों को भी चोट आईं। मेरठ रीजन क्षेत्रीय प्रबंधक ने मौके पर पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज सक्सेना ने बताया कि घायलों को पांच हजार, दस-दस हजार रुपये की राशि दी गई। वहीं, एक चालक को पांच और दूसरे को 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। इस मौके पर गढ़मुक्तेश्वर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, एसएल शर्मा भी मौजूद रहे।
300 मीटर तक सिपाही को घसीटते ले गया पिकअप चालक
कानपुर। मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के पथौली गांव निवासी 2016 बैच के सिपाही पंकज चौधरी (25) की तैनाती जाजमऊ चौकी में थी। बृहस्पतिवार दोपहर वह होमगार्ड सुरेंद्र बहादुर के साथ पीआरवी 4714 से एक सूचना के बाद चौकी लौट रहे थे। सुरेंद्र बाइक चला रहा था। जेके कालोनी फ्लाईओवर पर पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए। भागने के चक्कर में चालक ने पंकज के ऊपर पिकअप चढ़ा दी। इससे पंकज पिकअप में फंस गया और घिसटते चला गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घायल होमगार्ड को हैलट में भर्ती कराया है। हादसे की जानकारी मिलते ही एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल और एसपी क्राइम राजेश यादव के साथ एसपी कंट्रोल रूम मौके पर पहुंचे। पिकअप औरैया निवासी मुशीर रियाज के नाम पंजीकृत है। इंस्पेक्टर चकेरी रणजीत राय का कहना है कि औरैया पुलिस से संपर्क कर गाड़ी मालिक को बुलाया गया है। उससे ही चालक का पता चलेगा।
दो साल पहले हुई थी शादी
परिजनों ने बताया कि पथौली निवासी मदन पाल के तीन बेटों में पंकज मंझला था। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। पत्नी शिवानी टीचर है। दो बहनों सविता और कोमल की शादी हो चुकी है। प्रिया व पूजा की शादी पंकज खुद करना चाहता था। परिजनों ने बताया कि मां राजबीरी और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।